Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


रोटरी क्लब ऑफ रायपुर कॉस्मो डिवास का कोलंबो में फ्लैग एक्सचेंज, अंतर्राष्ट्रीय फेलोशिप को दिया नया आयाम

  ​रायपुर/कोलंबो। ​रोटरी इंटरनेशनल की “सेवा परोपकार” (Service Above Self) और अंतर्राष्ट्रीय बंधुत्व की भावना को प्रगाढ़ करते हुए रोटरी क्लब ...

Also Read

 ​रायपुर/कोलंबो। ​रोटरी इंटरनेशनल की “सेवा परोपकार” (Service Above Self) और अंतर्राष्ट्रीय बंधुत्व की भावना को प्रगाढ़ करते हुए रोटरी क्लब ऑफ रायपुर कॉस्मो डिवाज की 18 सदस्यीय टीम ने हाल ही में श्रीलंका के कोलंबो का दौरा किया। इस यात्रा के दौरान कोलंबो में एक गरिमामय ‘फ्लैग एक्सचेंज सेरेमनी’ (ध्वज आदान-प्रदान समारोह) का आयोजन किया गया, जिसमें रोटरी क्लब ऑफ मिडटाउन कोलंबो और रोटरी क्लब ऑफ नोवा सीलोन के सदस्यों ने हिस्सा लिया।



​इस खास अवसर पर रायपुर की डिवाज टीम ने रोटरी क्लब ऑफ मिडटाउन कोलंबो के प्रेसिडेंट रोटेरियन थुरैब हिल्मी, पास्ट प्रेसिडेंट व इंटरनेशनल चेयर रोटेरियन अशरफ अली, रोटरी क्लब ऑफ नोवा सीलोन की क्लब सेक्रेटरी रोटेरियन दिनुकी परेरा, असिस्टेंट सेक्रेटरी रोटेरियन सविता कृष्णकुमार और मेंबरशिप चेयर रोटेरियन सेसांदी राजपक्षे से मुलाकात की। ​समारोह में ध्वज का आदान-प्रदान केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि सीमाओं से परे दोस्ती, साझा मूल्यों और सामाजिक सेवा के संकल्प का प्रतीक बना।


इस दौरान रायपुर कॉस्मो डिवाज की सदस्यों ने अपने क्लब द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न जनहितकारी और सामाजिक प्रोजेक्ट्स की जानकारी साझा की, वहीं श्रीलंका के रोटरी क्लबों के कार्यों और पहलों के बारे में भी विस्तार से जाना। ​रोटरी प्रोजेक्ट्स के अलावा दोनों देशों के सदस्यों के बीच भारत और श्रीलंका की साझी संस्कृति, परंपराओं और अनुभवों पर आत्मीय चर्चा हुई। रायपुर कॉस्मो डिवाज ने श्रीलंकाई रोटेरियंस को भारत आने और छत्तीसगढ़ी आतिथ्य का आनंद लेने का भावभीना निमंत्रण भी दिया, ताकि भविष्य में संयुक्त परियोजनाओं और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को और मजबूती दी जा सके।​ रायपुर कॉस्मो डिवाज की सदस्यों ने इस यात्रा को एक बेहद यादगार, समृद्ध और प्रेरणादायक अनुभव बताया, जिसने “एक साथ जुड़ें, एक साथ सेवा करें” के रोटरी संदेश को वास्तव में जीवंत कर दिया।