Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


सेवा संकल्प अभियान के सफल आयोजन को लेकर कलेक्टर ने नोडल अधिकारियों की ली बैठक शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के दिए निर्देश

  कोण्डागांव, असल बात News  12 सितंबर 2026  कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने गुरुवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में ग्राम पंचायतों के लि...

Also Read

 






कोण्डागांव,

असल बात News

 12 सितंबर 2026


 कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने गुरुवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में ग्राम पंचायतों के लिए नियुक्त नोडल अधिकारियों की बैठक लेकर सेवा संकल्प अभियान के सफल एवं सुचारू आयोजन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के निर्देश दिए।


कलेक्टर ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से जनसेवा के प्रति आभार व्यक्त करने के साथ-साथ ‘विकसित भारत 2047’ के निर्माण के लिए सामूहिक संकल्प लिया जाएगा। अभियान के दौरान केन्द्र एवं राज्य शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पात्र नागरिकों तक पहुंचाने तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़कर उन्हें लाभान्वित करने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने अभियान में प्रत्येक परिवार की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए व्यापक जनभागीदारी के साथ कार्यक्रमों को सफल बनाने के निर्देश दिए।


उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य शासन की योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी आम नागरिकों तक पहुंचाना, पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़ना, जनसेवा की भावना को मजबूत करना तथा विकसित भारत के संकल्प में नागरिकों की भागीदारी बढ़ाना है। इसके लिए ग्राम स्तर पर व्यापक जागरूकता एवं जनसहभागिता सुनिश्चित की जाए।


कलेक्टर ने ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के तहत 17 सितंबर को दीप प्रज्वलन के माध्यम से जनसेवा के प्रति आभार व्यक्त करने तथा विकसित भारत के निर्माण का संकल्प लेने के कार्यक्रम में अधिक से अधिक नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


उन्होंने नोडल अधिकारियों को अपने-अपने निर्धारित ग्राम पंचायतों का नियमित निरीक्षण करने, ग्राम स्तर पर शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों की पहुंच का फीडबैक लेने तथा ग्रामीणों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं की स्थिति की जानकारी प्राप्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पात्र नागरिकों को योजनाओं का लाभ दिलाने के साथ-साथ उनकी आवश्यकताओं एवं समस्याओं का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाए। सभी नोडल अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ निर्वहन करें।


बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री अविनाश भोई, अपर कलेक्टर श्री अजय उरांव सहित फरसगांव एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।