कोण्डागांव, असल बात News 28 सितम्बर 2026 राज्य शासन द्वारा श्रमिक परिवारों के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाए...
कोण्डागांव,
असल बात News
28 सितम्बर 2026
राज्य शासन द्वारा श्रमिक परिवारों के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। श्रम विभाग के माध्यम से पंजीकृत श्रमिकों एवं उनके परिवारों को शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण तथा सामाजिक सुरक्षा से संबंधित योजनाओं का लाभ प्रदान किया जा रहा है। इन्हीं योजनाओं में मिनीमाता महतारी जतन योजना श्रमिक परिवारों की महिलाओं को प्रसूति के समय आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की महत्वपूर्ण पहल है।
महात्मा गांधी वार्ड, कोण्डागांव निवासी श्रीमती जया देवांगन को प्रसूति के उपरांत मिनीमाता महतारी जतन योजना का लाभ मिला। योजना के अंतर्गत उन्हें 20 हजार रुपये की एकमुश्त आर्थिक सहायता प्रदान की गई।
श्रीमती जया देवांगन बताती हैं कि प्रसव के बाद मां और नवजात शिशु की देखभाल के लिए दवाइयों, पोषण आहार तथा अन्य आवश्यक जरूरतों पर परिवार का खर्च बढ़ जाता है। ऐसे समय में शासन की ओर से प्राप्त 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता उनके परिवार के लिए महत्वपूर्ण संबल बनी। इस राशि से उन्हें अपने और अपने बच्चे की आवश्यक जरूरतों को पूरा करने में मदद मिली तथा प्रसूति के बाद बढ़े अतिरिक्त खर्च का प्रबंधन करने में राहत मिली।
श्रीमती जया देवांगन ने योजना का लाभ मिलने पर शासन एवं श्रम विभाग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जरूरत के समय मिली आर्थिक सहायता उनके परिवार के लिए बड़ी राहत साबित हुई। उन्होंने बताया कि इस सहायता से उन्हें प्रसव के बाद अपने और अपने बच्चे के स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी जरूरतों को पूरा करने में मदद मिली।
मिनीमाता महतारी जतन योजना के माध्यम से श्रम विभाग द्वारा पात्र महिला श्रमिकों को प्रसूति के समय आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। योजना से मिलने वाली सहायता महिलाओं एवं उनके परिवारों को आर्थिक सहारा प्रदान करने के साथ ही मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य तथा पोषण पर ध्यान देने में सहयोगी साबित हो रही है।


"
"
" alt="" />
" alt="" />


