Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


जिला पंचायत सीईओ ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक डिजिटल क्रॉप सर्वे और एग्रीस्टैक पंजीयन में प्रगति लाने के दिए निर्देश

कोण्डागांव, असल बात News  02 सितंबर 2026  कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना के निर्देशानुसार जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अविन...

Also Read




कोण्डागांव,

असल बात News

 02 सितंबर 2026


 कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना के निर्देशानुसार जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अविनाश भोई ने मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक लेकर विभिन्न विभागों में संचालित शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की समीक्षा की। उन्होंने डिजिटल क्रॉप सर्वे और एग्रीस्टैक पंजीयन में अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।


बैठक में सीईओ श्री भोई ने बस्तर मुन्ने पोर्टल में शासकीय योजनाओं के पात्र हितग्राहियों की शत-प्रतिशत जानकारी दर्ज करने, सीएम हेल्पलाइन के लंबित आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निराकरण करने तथा समय-सीमा में लंबित प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व विभाग द्वारा शासन के निर्देशानुसार किए जा रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे की तहसीलवार प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने सभी एसडीएम एवं तहसीलदारों को सर्वे कार्य में तेजी लाते हुए निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही एग्रीस्टैक पंजीयन की प्रगति की समीक्षा करते हुए कृषि विभाग के अधिकारियों को सभी पात्र किसानों का पंजीयन सुनिश्चित करने तथा उन्हें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ दिलाने के निर्देश दिए।


सीईओ ने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत जिले को प्राप्त लक्ष्य की पूर्ति के लिए विद्युत विभाग के अधिकारियों को योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने को कहा। बैठक में पुनर्वासित परिवारों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की प्रक्रिया की भी समीक्षा की गई।


उन्होंने ग्राम पंचायतों के लिए नियुक्त नोडल अधिकारियों को अपने-अपने आबंटित गांवों का नियमित भ्रमण एवं निरीक्षण कर प्रगति की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी विभागों के अधिकारियों को विभागीय योजनाओं के हितग्राहियों का शत प्रतिशत केवायसी पूर्ण करने को कहा ताकि उन्हें योजना की राशि सुचारू रूप से मिल सके। इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना, महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, आयुष्मान कार्ड, सेवासेतु सहित शासन की अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की भी समीक्षा की गई। बैठक में जिले के सभी एसडीएम, तहसीलदार एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।