स्वरूपानंद महाविद्यालय में भक्ति और उल्लास के साथ मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी,मटका फोड़ने में दिखा विद्यार्थियों का उत्साह, नृत्य से कृष...
स्वरूपानंद महाविद्यालय में भक्ति और उल्लास के साथ मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी,मटका फोड़ने में दिखा विद्यार्थियों का उत्साह, नृत्य से कृष्णमय हुआ महाविद्यालय परिसर
स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय के कंप्यूटर साइंस विभाग द्वारा शंकराचार्य नर्सिंग कॉलेज के सहयोग से श्री कृष्ण जन्माष्टमी हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव के साथ सम्पन्न हुआ। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के अवसर पर आयोजित इस समारोह में विभिन्न संकायों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
समारोह में मटका फोड़ने की गतिविधि ने विद्यार्थियों में विशेष उत्साह और उमंग भर दी। विद्यार्थियों ने पूरे जोश एवं उत्साह के साथ इस गतिविधि में सहभागिता दी। वहीं रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में विद्यार्थियों ने मनमोहक नृत्य एवं गायन प्रस्तुत कर पूरे महाविद्यालय परिसर को कृष्ण भक्ति से सराबोर कर दिया। उनकी प्रस्तुतियों ने उपस्थित प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों का मन मोह लिया और वातावरण में उत्सव की उमंग देखते ही बनी।
कार्यक्रम के दौरान दही हांडी, मटका फोड़, कृष्ण रास-म्यूजिकल चेयर, गायन एवं नृत्य जैसी विभिन्न मनोरंजक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता से महाविद्यालय परिसर में भारतीय संस्कृति, भक्ति और उल्लास का सुंदर समागम देखने को मिला।
कार्यक्रम की प्रभारी एवं कंप्यूटर साइंस विभागाध्यक्ष श्रीमती रुपाली खर्चे ने कहा कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं से जोड़ने के साथ-साथ रचनात्मक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करना था। कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं से जोड़ने के साथ-साथ उनमें रचनात्मकता, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं सामूहिक सहभागिता की भावना विकसित करते हैं। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी भारतीय संस्कृति, प्रेम, कर्म, कर्तव्य एवं जीवन-मूल्यों से जुड़ने का महत्वपूर्ण अवसर है।
श्री शंकराचार्य शैक्षणिक परिसर के निदेशक डॉ. दीपक शर्मा एवं डॉ. मोनिषा शर्मा ने कहा कि भारतीय पर्व हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के जीवंत प्रतीक हैं। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति, परंपरा एवं जीवन-मूल्यों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
प्राचार्य डॉ.हंसा शुक्ला ने विद्यार्थियों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन कर्म, कर्तव्य, प्रेम, धैर्य एवं सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने आयोजन की सफलता के लिए कंप्यूटर साइंस विभाग एवं सहयोगी टीम को बधाई दी। उपप्राचार्य डॉ. अजरा हुसैन ने विद्यार्थियों एवं आयोजन टीम को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं के प्रति सम्मान तथा सामाजिक सहभागिता की भावना विकसित करते हैं। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक एवं विभिन्न संकायों के विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में सहायक प्राध्यापक कु. संतोषी चक्रवर्ती एवं कु. सीमा पाल ने विशेष योगदान दिया।
समारोह का समापन भक्ति, उल्लास के साथ कृष्ण भजन एवं आरती से हुआ। विद्यार्थियों एवं प्राध्यापकों ने कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया। संपूर्ण आयोजन ने भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं के प्रति विद्यार्थियों की आस्था, उत्साह और रचनात्मक अभिव्यक्ति को जीवंत रूप प्रदान किया।

"
"
" alt="" />
" alt="" />


