Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने एसडीएम कार्यालय बोड़ला का किया निरीक्षण,राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण, ई-ऑफिस एवं बायोमैट्रिक उपस्थिति सुनिश्चित करने के दिए निर्दे

कवर्धा,असल बात  कवर्धा, कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने आज एसडीएम कार्यालय बोड़ला का निरीक्षण कर कार्यालयीन व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस ...

Also Read

कवर्धा,असल बात 






कवर्धा, कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने आज एसडीएम कार्यालय बोड़ला का निरीक्षण कर कार्यालयीन व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने एसडीएम कोर्ट, राजस्व निरीक्षक कार्यालय सहित विभिन्न कक्षों का निरीक्षण किया तथा अधिकारी-कर्मचारियों से कार्यालयीन कार्यों की जानकारी ली। कलेक्टर श्रीमती प्रजापति ने एसडीएम कार्यालय के रीडर से कार्यालय में प्राप्त कुल राजस्व प्रकरणों तथा उनके निराकरण की स्थिति के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने एसडीएम कक्ष में अधिकारी-कर्मचारियों को तलब कर लंबित एवं प्राप्त राजस्व प्रकरणों की समीक्षा की और राजस्व प्रकरणों का नियमानुसार समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने वनाधिकार पत्र के संबंध में प्राप्त आवेदनों का भी अवलोकन किया। उन्होंने एसडीएम, रीडर एवं संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों को वनाधिकार से संबंधित नियमों एवं प्रावधानों का अध्ययन करने तथा नियमानुसार प्रकरणों का परीक्षण एवं निराकरण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने खाद्य निरीक्षक कार्यालय का भी निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर उपस्थित कर्मचारियों से सेवा सेतु के अंतर्गत नागरिकों को प्रदान की जाने वाली सेवाओं के संबंध में जानकारी ली तथा आम नागरिकों को शासकीय सेवाओं का लाभ सुगमतापूर्वक एवं समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने एसडीएम कार्यालय भवन की स्थिति का जायजा लेते हुए आवश्यक मरम्मत कार्य कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यालय भवन के मरम्मत कार्य के लिए आवश्यक स्टीमेट तैयार करने को भी कहा। उन्होंने कार्यालयीन कार्यों में पारदर्शिता एवं दक्षता बढ़ाने के लिए शत-प्रतिशत ई-ऑफिस का क्रियान्वयन सुनिश्चित करने तथा सभी अधिकारी-कर्मचारियों की बायोमैट्रिक उपस्थिति अनिवार्य रूप से सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्रीमती प्रजापति ने कार्यालय परिसर में स्थित तहसील कार्यालय, तहसील न्यायालय का भी औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर उपस्थित नायब तहसीलदार से तहसीलदार कोर्ट में प्राप्त कुल राजस्व प्रकरणों, लंबित प्रकरणों एवं उनके निराकरण की स्थिति के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने राजस्व संबंधी कार्यों में गति लाने तथा आम नागरिकों से जुड़े प्रकरणों का नियमानुसार त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्रीमती प्रजापति ने निरीक्षण के दौरान सेवा सेतु केंद्र के ऑपरेटरों को आवेदनों की प्रक्रिया एवं आवश्यक दस्तावेजों के संबंध में उचित प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए, ताकि तकनीकी अथवा दस्तावेजों की कमी के कारण आवेदकों के आवेदन अनावश्यक रूप से रिजेक्ट न हों। उन्होंने सेवा सेतु केंद्र के बाहर विभिन्न सेवाओं के लिए आवश्यक दस्तावेजों की सूची स्पष्ट रूप से चस्पा करने के निर्देश दिए, जिससे आवेदकों को आवेदन करने से पहले आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी मिल सके और उन्हें अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। निरीक्षण के दौरान एसडीएम श्री आशुतोष शर्मा, तहसीलदार श्री हुलेश्वर पटेल, जनपद सीईओ श्री आकाश राजपूत सहित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।


असल बात,न्यूज़