Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


सुपेला क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर धारदार हथियार लहराकर लोगों को डराने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार, चार अलग-अलग प्रकरणों में कार्यवाही

  दुर्ग,भिलाई  . असल बात news.   सुपेला क्षेत्र में अलग-अलग चार सार्वजनिक स्थानों पर धारदार हथियार लहराकर लोगों को डराने के मामले में चार आर...

Also Read


 दुर्ग,भिलाई  .

असल बात news.  

सुपेला क्षेत्र में अलग-अलग चार सार्वजनिक स्थानों पर धारदार हथियार लहराकर लोगों को डराने के मामले में चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.पुलिस टीमों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपियों के कब्जे से 04 धारदार लोहे के हथियार बरामद किया।आरोपियों के विरुद्ध आयुध अधिनियम की धारा 25, 27 के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई है। यह सभी घटनाएं 1 सितंबर की है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना सुपेला क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर व्यक्तियों द्वारा धारदार हथियार लहराकर आने-जाने वाले लोगों को डराने-धमकाने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर थाना सुपेला पुलिस द्वारा अलग-अलग स्थानों पर तत्काल पहुंचकर घेराबंदी एवं कार्रवाई की गई।

इसमें पहली कार्रवाई भिलाई नगर रेलवे स्टेशन जाने वाले मार्ग, गोठान के पास सुपेला में की गई, जहां एक व्यक्ति धारदार लोहे का हथियार लहराकर लोगों को डरा-धमका रहा था। पुलिस को देखकर आरोपी ने हथियार झाड़ियों में फेंक दिया, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया। आरोपी की पहचान नवीन निषाद के रूप में हुई।

दूसरी कार्रवाई न्यू कृष्णा नगर, चन्द्राकर दुकान के पास सुपेला में की गई, जहां एक व्यक्ति धारदार हथियार लहराकर राहगीरों को डराते हुए मिला। घेराबंदी कर पकड़े गए आरोपी की पहचान गोलु जांगडे के रूप में हुई तथा उसके कब्जे से धारदार लोहे का हथियार बरामद किया गया।

तीसरी कार्रवाई लक्ष्मी मार्केट चिकन दुकान के पास रोड पर की गई, जहां एक व्यक्ति धारदार लोहे का हथियार लेकर लोगों को डराते-धमकाते मिला। घेराबंदी कर पकड़े गए आरोपी की पहचान राजकुमार देशलहरे के रूप में हुई तथा उसके कब्जे से धारदार हथियार बरामद किया गया।

चौथी कार्रवाई संजय नगर दशहरा मैदान क्षेत्र में की गई, जहां एक व्यक्ति धारदार लोहे का हथियार लेकर लोगों को डराने-धमकाने की सूचना पर पुलिस टीम पहुंची। घेराबंदी कर आरोपी भोजराज रात्रे को पकड़ा गया तथा उसके कब्जे से धारदार हथियार बरामद किया गया।

चारों मामलों में थाना सुपेला में पृथक-पृथक अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों के विरुद्ध आयुध अधिनियम की धारा 25, 27 के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई तथा आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

आरोपी का नाम

1. नवीन निषाद, उम्र 23 वर्ष, निवासी मकान नंबर 503, मराठी मोहल्ला, कोसानगर, सुपेला, थाना सुपेला, जिला दुर्ग।

2. गोलु जांगडे, उम्र 32 वर्ष, निवासी न्यू कृष्णा नगर, चन्द्राकर दुकान के पास, सुपेला, थाना सुपेला, जिला दुर्ग।

3. राजकुमार देशलहरे, उम्र 19 वर्ष, निवासी श्याम चौक, न्यू कृष्णा नगर, सुपेला, थाना सुपेला, जिला दुर्ग।

4. भोजराज रात्रे, उम्र 25 वर्ष, निवासी न्यू कृष्णा नगर, श्याम चौक, बिस्मिल्ला किराना स्टोर्स के पास, सुपेला, थाना सुपेला, जिला दुर्ग।

जप्त सामग्री

1. नवीन निषाद के कब्जे से 01 नग धारदार लोहे का हथियार।

2. गोलु जांगडे के कब्जे से 01 नग धारदार लोहे का हथियार।

3. राजकुमार देशलहरे के कब्जे से 01 नग धारदार लोहे का हथियार।

4. भोजराज रात्रे के कब्जे से 01 नग धारदार लोहे का हथियार।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सुपेला एस.एन. सिंह, सउनि पुरन साहु, अजय यांकर, अविनाशी, राजेश तिवारी, प्र.आर. नवीन सिंह, प्रहलाद सिरमौर, आर. गंभीर जाट, सुरेन्द्र पटेल, मिथलेश साहु, प्रदीप सिंह एवं निर्मलकर की भूमिका रही।