कोण्डागांव, असल बात News 28 सितम्बर 2026 संचालक, पशु चिकित्सा सेवाएं, रायपुर के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर जिला कोण्डागांव के मार्गदर्शन में...
कोण्डागांव,
असल बात News
28 सितम्बर 2026
संचालक, पशु चिकित्सा सेवाएं, रायपुर के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर जिला कोण्डागांव के मार्गदर्शन में विश्व रेबीज दिवस के उपलक्ष्य में जिले के सभी शासकीय पशु चिकित्सालयों में निःशुल्क एंटी रेबीज टीकाकरण शिविरों का आयोजन किया गया।
आयोजित शिविरों में कुल 93 पालतू स्वान, 23 पालतू बिल्लियों एवं 15 गौवंशीय पशुओं का निःशुल्क एंटी रेबीज टीकाकरण किया गया। इस दौरान शिविर में पहुंचे पशुपालकों को रेबीज रोग से बचाव, इसके लक्षण एवं पशुओं के नियमित टीकाकरण के संबंध में आवश्यक जानकारी देकर जागरूक किया गया।
पशुपालकों से अपील की गई कि वे अपने पालतू पशुओं का समय-समय पर टीकाकरण कराएं तथा पशुओं के काटने अथवा संदिग्ध संपर्क की स्थिति में तत्काल चिकित्सकीय सलाह लें।
.jpeg)

.jpeg)

"
"
" alt="" />
" alt="" />


