Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत 260 तीर्थयात्री तीर्थ यात्रा के लिए रवाना

कोण्डागांव,  असल बात News 28 सितम्बर 2026 छत्तीसगढ़ शासन की मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत 28 सितंबर से 01 अक्टूबर 2026 तक आयोजित ...

Also Read




कोण्डागांव, 

असल बात News

28 सितम्बर 2026


छत्तीसगढ़ शासन की मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत 28 सितंबर से 01 अक्टूबर 2026 तक आयोजित तीर्थ यात्रा के लिए जिले के 260 तीर्थयात्रियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। तीर्थयात्री शिरडी साईं धाम, शनि शिंगणापुर एवं त्र्यंबकेश्वर के दर्शन करेंगे।


यात्रा में विकासखंड कोण्डागांव से 66, फरसगांव से 36, माकड़ी से 34, बड़ेराजपुर से 25, केशकाल से 34, नगर पंचायत फरसगांव से 15, नगर पंचायत केशकाल से 15 तथा नगर पालिका कोण्डागांव से 35 तीर्थयात्री शामिल हैं। इनमें वृद्धजन, सहायक एवं विधवा हितग्राही शामिल हैं।


यात्रा के दौरान शासन द्वारा यात्रियों के लिए निःशुल्क यात्रा, भोजन, आवास एवं तीर्थ दर्शन की व्यवस्था की गई है। समाज कल्याण विभाग द्वारा सभी यात्रियों को पहचान पत्र एवं आवश्यक सामग्री भी प्रदान की गई। 


इस अवसर पर जनप्रतिनिधि श्री दीपेश अरोरा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अविनाश भोई, समाज कल्याण अधिकारी श्रीमती ललिता लकड़ा सहित विभागीय अधिकारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।