Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज हेतु स्टार्टअप शिविर

कोण्डागांव,  असल बात News 30 सितंबर 2026 जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, कोण्डागांव द्वारा शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज कोंडागांव में सेवा संकल्...

Also Read





कोण्डागांव, 

असल बात News

30 सितंबर 2026

जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, कोण्डागांव द्वारा शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज कोंडागांव में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज एवं जिला शिक्षा, उद्यमिता एवं स्टार्टअप विकास कार्यक्रम का आयोजन महाप्रबंधक, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र तथा सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज जिला नोडल अधिकारी श्री हिमालय सेठिया के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में श्रीमती कुसुमलता नेताम, प्रबंधक / सहायक संचालक, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, कोण्डागांव तथा श्री अश्विनी कुमार खैरवार, (प्राचार्य), श्री निशात कुमार एवं श्री राजेश कुमार, व्याख्याता शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज कोंडागांव एवं लगभग 50 से अधिक विद्यार्थी उपस्थित रहे ।


शिविर का मुख्य उद्देश्य पॉलीटेक्निक कॉलेज के विद्यार्थियों में नवाचार ए.आई. उद्यमिता के प्रति जागरूकता विकसित करना तथा विभागीय योजना जैसे पीएमएफएमई योजना, ७०ग० नवाचार एवं स्टार्टअप प्रोत्साहन नीति 2026-30 एवं स्थानीय समस्याओं के समाधान पर आधारित नवीन विचारों को प्रोत्साहित करना है। शिविर में विद्यार्थियों को 23 सितम्बर 2026 से 17 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज में सहभागिता, स्टार्टअप आइडिया तैयार करने, आइडिया को प्रोटोटाइप में विकसित करने तथा उद्यमिता के अवसरों की जानकारी दी गई।


कार्यक्रम में विद्यार्थियों को श्री विरेन्द्र तान्डेकर, प्रबंधक / सहायक संचालक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र कोण्डागांव द्वारा स्थानीय संसाधनों पर आधारित स्वरोजगार एवं नवाचार की संभावनाओं के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया गया तथा अधिक से अधिक विद्यार्थियों को राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज में भाग लेने हेतु प्रेरित किया गया।