Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


सेवा संकल्प अभियान के दौरान ग्राम रांधना में विद्यार्थियों को मिली छात्रावास भवन की सौगात विधायक सुश्री लता उसेंडी ने 50 सीटर प्री मैट्रिक बालक छात्रावास भवन का किया लोकार्पण महतारी सदन निर्माण कार्य का भी हुआ भूमि पूजन

कोण्डागांव,  असल बात News 30 सितंबर 2026  सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत माकड़ी विकासखंड के ग्राम रांधना में विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए बे...

Also Read




कोण्डागांव, 

असल बात News

30 सितंबर 2026


 सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत माकड़ी विकासखंड के ग्राम रांधना में विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए बेहतर आवासीय सुविधा की सौगात मिली। यहां नवनिर्मित 50 सीटर प्री मैट्रिक बालक छात्रावास भवन का बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोण्डागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी ने बुधवार को लोकार्पण किया। 1.87 लाख रुपए की लागत से निर्मित इस छात्रावास भवन से दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाले विद्यार्थियों को आवासीय सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे उन्हें अपनी पढ़ाई सुचारू रूप से जारी रखने में सहूलियत मिलेगी। इसी प्रकार ग्राम रांधना में 30 लाख रूपए की लागत से बनने वाले महतारी सदन निर्माण कार्य का भी भूमिपूजन संपन्न हुआ।


इस अवसर पर विधायक सुश्री लता उसेंडी ने कहा कि विद्यार्थी जब शिक्षा के लिए घर से बाहर निकलते हैं, तो छात्रावास उनका दूसरा घर बन जाता है। शासन का प्रयास है कि क्षेत्र के बच्चों को पढ़ाई के लिए बेहतर वातावरण और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हों, ताकि वे शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ सकें। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की सुविधाओं के लिए अधोसंरचना का विकास शासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने पर भी जोर दिया।


विधायक सुश्री उसेंडी ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से आम नागरिकों तक शासन की योजनाओं और विकास कार्यों का लाभ पहुंचाया जा रहा है। इसी क्रम में आज विद्यार्थियों को आधुनिक एवं सुविधायुक्त छात्रावास भवन की सौगात मिली है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा महिलाओं और ग्रामीण परिवारों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए भी विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। महतारी सदन के माध्यम से महिलाओं को आजीविका गतिविधियों के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराया जा रहा है। महतारी वंदन योजना सहित विभिन्न योजनाओं से मिलने वाली सहायता जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में सहायक हो रही है।


पूर्व विधायक श्री सेवकराम नेताम ने कहा कि विद्यार्थियों का समय उनके भविष्य को संवारने का समय होता है। शासन का उद्देश्य है कि शिक्षा का प्रकाश समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने विद्यार्थियों से मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान सेवा, समर्पण और विकास की भावना को आगे बढ़ाने का माध्यम बन रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों से ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत अपने घरों में एक पौधा लगाने की अपील भी की।


कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने कहा कि नवनिर्मित छात्रावास के शुभारंभ से क्षेत्र के विद्यार्थियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के जीवन का महत्वपूर्ण समय छात्रावास में व्यतीत होता है, इसलिए छात्रावासों और आश्रमों को स्वच्छ, सुंदर एवं बेहतर सुविधाओं से युक्त बनाने के लिए आदिवासी विकास विभाग द्वारा विशेष पहल की जा रही है। इसी पहल पर आधारित पत्रिका का भी इस अवसर पर विमोचन किया गया।


कार्यक्रम में विधायक, कलेक्टर एवं उपस्थित अतिथियों द्वारा आदिवासी विकास विभाग द्वारा आश्रम विद्यालयों और छात्रावासों में बच्चों के द्वारा अपने परिसरों को सुंदर, प्रेरणादायक और शिक्षाप्रद बनाने के लिए चलाए गए एक अनूठे अभियान पर आधारित पत्रिका ‘नवोन्मेष’ का भी विमोचन इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री सेवकराम नेताम, तीरंदाजी संघ के उपाध्यक्ष श्री दीपेश अरोरा, श्री संतोष पात्रे, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती जुगबती पोयाम, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती भगवती महेश नेताम, जनपद पंचायत सदस्य श्रीमती विद्या नेताम, श्री अंगत पटेल, श्रीमती गायत्री नेताम, श्रीमती अंजनी शंकरलाल मण्डावी, श्री सोनसाय मरकाम, श्री संजू पोयाम, श्री संजू ग्वाल सहित जिला पंचायत सीईओ श्री अविनाश भोई, आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त श्री कृपेंद्र तिवारी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।