Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


Breaking,भारी बारिश से नुकसान,लाटाबोर -गुंडरदेही स्टेशनों के बीच जलभराव एवं ट्रैक धंसा, अंतागढ़ रेल मार्ग पर यात्री ट्रेनों का परिचालन प्रभावित, रेल मार्ग,ट्रैक व्यवस्थित करने का कार्य युद्धस्तर पर जारी

  *भारी जलभराव एवं ट्रैक धंसने की स्थिति के कारण कुछ यात्री ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रायपुर,दुर्ग . असल बात news.   26 सितंबर 2026. समूचे...

Also Read

 





*भारी जलभराव एवं ट्रैक धंसने की स्थिति के कारण कुछ यात्री ट्रेनों का परिचालन प्रभावित

रायपुर,दुर्ग .

असल बात news.  

26 सितंबर 2026.

समूचे छत्तीसगढ़ में हो रही भारी बारिश से बस्तर संभाग के कई जिलों में अधिक नुकसान होने की खबर है. यहां रायपुर अंतागढ़ रेल मार्ग पर भी भारी जल भराव हो गया है जिससे ट्रैक के धंस जाने की खबर आ रही है.दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल के दुर्ग दल्लीराजहरा सेक्शन में  लाटाबोर -गुंडरदेही स्टेशनों के बीच भारी वर्षा के कारण ट्रैक पर जलभराव एवं ट्रैक धंसने की स्थिति को देखते हुए यात्री सुरक्षा के मद्देनजर कुछ ट्रेनों के परिचालन में अस्थायी परिवर्तन किया गया है। मौके पर मंडल रेल प्रबंधक श्री दयानंद सहित संरक्षा अधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों ने स्थिति पर पहुंचकर वास्तविकता की जानकारी ली। 

इंजीनियरिंग विभाग की तकनीकी टीम रेलवे ट्रैक को दुरुस्त करने में तत्परता से लगी हुई है।

रेलवे प्रशासन द्वारा निम्नानुसार ट्रेनों को रद्द/शॉर्ट-ऑरिजिनेट करने का निर्णय लिया गया है।

(1) ट्रेन संख्या 78816 अंतागढ़–रायपुर का परिचालन दल्लीराजहरा से रायपुर के मध्य रद्द रहेगा।

(2) ट्रेन संख्या 78815 रायपुर - अंतागढ़ दिनांक 26 सितंबर 2026 को रद्द रहेगी।

(3) ट्रेन संख्या 78818 अंतागढ़–दुर्ग दिनांक 26 सितंबर 2026 को दल्लीराजहारा से चलेगी तथा अंतागढ़ से दल्लीराजहारा के मध्य सेवा रद्द रहेगी।

(4) ट्रेन संख्या 68765 ताड़ोकी - रायपुर दिनांक 26 सितंबर 2026 को रद्द रहेगी।

(5) ट्रेन संख्या 68764 रायपुर–ताड़ोकी दिनांक 26 सितंबर 2026 को रद्द रहेगी।

रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है। संबंधित सेक्शन में ट्रैक की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा आवश्यकतानुसार सुरक्षा मानकों के अनुरूप परिचालन संबंधी निर्णय लिए जा रहे हैं।