Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


भारी बारिश को देखते हुए पूरे प्रदेश भर में स्कूलों में अवकाश घोषित

छत्तीसगढ़  . असल बात news.   भारी बारिश को देखते हुए समूचे छत्तीसगढ़ में स्कूलों में 26 सितंबर को अवकाश घोषित कर दिया गया है. छात्रों की सुर...

Also Read

छत्तीसगढ़  .

असल बात news.  

भारी बारिश को देखते हुए समूचे छत्तीसगढ़ में स्कूलों में 26 सितंबर को अवकाश घोषित कर दिया गया है. छात्रों की सुरक्षा सर्वोपरि रखते हुए राज्य सरकार ने इस आशय का निर्णय  लिया है. इसके मद्देनज़र राज्य में 26 सितंबर को सभी शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त स्कूलों में अवकाश रहेगा।

 प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने x.com पर एक पोस्ट करकेइसके बारे में जानकारी दी है. उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को घर पर ही रखने तथा सभी से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने का अनुरोध किया है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि भारी बारिश के कारण कई क्षेत्रों में जलभराव, नदी-नालों के जलस्तर में वृद्धि तथा आवागमन में कठिनाई की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। ऐसी परिस्थितियों में स्कूली बच्चों को किसी प्रकार का जोखिम न उठाना पड़े, इसे ध्यान में रखते हुए प्रदेशभर के विद्यालयों में अवकाश रखने का निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री ने अभिभावकों से अनुरोध किया है कि बच्चों को घर पर ही रखें। साथ ही सतर्क रहें और अनावश्यक यात्रा से बचें।

मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागों एवं सभी जिला कलेक्टरों को निर्देश दिए हैं कि आदेश का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।