Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


टाइटन एवं फास्ट्रैक कंपनी की नकली घड़ियां बेचने वाले आरोपी को दुर्ग पुलिस ने किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में नकली घड़ियां बरामद

▪️ *कंपनी और सरकार को आर्थिक नुकसान पहुंचाने तथा आम जनता से धोखाधड़ी करने की शिकायत पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई। ▪️ *मुखबीर की सूचना और शिका...

Also Read


▪️ *कंपनी और सरकार को आर्थिक नुकसान पहुंचाने तथा आम जनता से धोखाधड़ी करने की शिकायत पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई।

▪️ *मुखबीर की सूचना और शिकायत पत्र के आधार पर इंदिरा मार्केट स्थित दुकान पर दी गई दबिश

दुर्ग,भिलाई.

असल बात news.

आप कोई घड़ी खरीदने जा रहे हैं तो सावधान हो जाइए.कई सारी नामी कंपनियों की घड़ियां भी क्षेत्र में नकली बिक रही है. दुर्ग पुलिस ने ऐसे ही एक मामले का पर्दाफाश किया है.यहां टाइटन एवं फास्ट्रैक कंपनी की नकली घड़ियां बेचने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया है तथा उससे भारी मात्रा में नकली घड़ियां बरामद की गई है. यहां ब्रांडेड कंपनी टाइटन और फास्ट्रैक के नाम का दुरुपयोग कर नकली घड़ियां धड़ल्ले से बेची जा रही थीं. पुलिस ने आरोपी दुकान संचालक के विरुद्ध कॉपीराइट अधिनियम 1957 की धारा 63 एवं बीएनएस की धारा 318(4) के तहत अपराध दर्ज कर की गई कानूनी कार्रवाई की है।

 पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार इंदिरा मार्केट दुर्ग में टाइटन एवं फास्ट्रैक कंपनी के नाम से नकली घड़ियां बेचने वाले आरोपी दुकान संचालक कमलेश निर्मलकर को थाना दुर्ग कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया।  

दिनांक 05.09.2026 को प्रार्थी गौरव तिवारी, पिता श्याम नारायण तिवारी, निवासी द्वारका नई दिल्ली (पारटनर SNG SOLICITORS LLP), जिन्हें टाइटन कंपनी द्वारा ब्रांडेड घड़ियों की असली-नकली जांच एवं कार्रवाई हेतु अधिकृत किया गया है, ने थाना दुर्ग कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। प्रार्थी को मुखबीर से सूचना मिली थी कि इंदिरा मार्केट, दुर्ग स्थित 'सत कबीर वाच' नामक दुकान का संचालक लंबे समय से टाइटन और फास्ट्रैक कंपनी के नाम का दुरुपयोग कर नकली घड़ियां बेच रहा है।  

इससे कंपनी एवं सरकार को भारी आर्थिक नुकसान हो रहा था तथा आम जनता भी धोखाधड़ी का शिकार हो रही थी। शिकायत पत्र के आधार पर पुलिस टीम ने शाम लगभग 06:00 बजे सत कबीर वाच दुकान पर दबिश दी।  

मामले की जांच पर आरोपी का कृत्य धारा 63 कॉपीराइट अधिनियम 1957 एवं धारा 318(4) बीएनएस के तहत पाए जाने पर थाना दुर्ग कोतवाली में अपराध क्रमांक 0483/2026 दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया एवं अग्रिम कानूनी कार्रवाई की गई।  

जप्त सामग्री

1) टाइटन एवं फास्ट्रैक कंपनी की  280 नग नकली घड़ियां। 

2) फास्ट्रैक कंपनी के नकली टैग 275 नग

3) घटना में प्रयुक्त आरोपी का मोबाइल

उक्त कार्रवाई में थाना दुर्ग कोतवाली के उप निरीक्षक/सहायक उप निरीक्षक मोहन साहू एवं पुलिस टीम की भूमिका रही।  

दुर्ग पुलिस की अपील

दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों और व्यापारियों से अपील की है कि किसी भी नामी कंपनी के नकली अथवा पायरेटेड सामान की बिक्री व खरीद न करें। ब्रांडेड सामानों के नाम पर होने वाली धोखाधड़ी एवं कॉपीराइट उल्लंघन से बचें। यदि किसी क्षेत्र में इस प्रकार की अवैध गतिविधि या नकली सामान बेचे जाने की जानकारी मिलती है, तो तत्काल पुलिस को सूचित करें।


—0000—