Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


मेहनत और शासकीय योजना के सहयोग से बदली युगल किशोर साहू की जिंदगी,प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना से मिला स्वरोजगार का अवसर, परिवार की आर्थिक स्थिति में हुआ सुधार

कवर्धा,असल कवर्धा, किसी भी व्यक्ति के लिए अपने पैरों पर खड़े होकर स्वयं का व्यवसाय शुरू करना एक बड़ी उपलब्धि होती है। आर्थिक संसाधनों की कमी...

Also Read

कवर्धा,असल




कवर्धा, किसी भी व्यक्ति के लिए अपने पैरों पर खड़े होकर स्वयं का व्यवसाय शुरू करना एक बड़ी उपलब्धि होती है। आर्थिक संसाधनों की कमी अक्सर इस राह में सबसे बड़ी बाधा बन जाती है। ऐसे समय में शासन की योजनाएं जरूरतमंद लोगों के लिए नई उम्मीद और आत्मनिर्भरता का मार्ग प्रशस्त करती हैं। प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना से लाभान्वित ग्राम तोरला नवापारा निवासी श्री युगल किशोर साहू की सफलता इसकी प्रेरणादायक मिसाल है।

श्री युगल किशोर साहू, पिता श्री मेलन राम साहू, वार्ड नं. 06, ग्राम तोरला नवापारा, तहसील पण्डरिया, जिला कबीरधाम के निवासी हैं। उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद स्वरोजगार के माध्यम से परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने का निर्णय लिया। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वे कोई छोटा व्यवसाय शुरू करना चाहते थे, लेकिन पर्याप्त पूंजी नहीं होने से उनका सपना साकार नहीं हो पा रहा था। इसी दौरान उन्हें जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के माध्यम से उद्योग स्थापना के लिए बैंक ऋण एवं शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी मिली। उन्होंने जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र से संपर्क किया, जहां विभागीय अधिकारियों द्वारा प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना सहित अन्य योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई तथा व्यवसाय शुरू करने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

योजना से मिली जानकारी और विभागीय सहयोग से श्री युगल किशोर साहू ने बेकरी संबंधी उत्पाद निर्माण का व्यवसाय शुरू करने का निर्णय लिया। उन्होंने प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना के अंतर्गत आवेदन किया। योजना के तहत बैंक ऑफ बड़ौदा, शाखा पाण्डातराई से 2 लाख रुपये का ऋण प्राप्त हुआ। इस राशि का उपयोग उन्होंने बेकरी उत्पाद निर्माण इकाई प्रारंभ करने में किया। व्यवसाय शुरू करने के बाद श्री युगल किशोर साहू ने अपनी मेहनत, लगन और निरंतर प्रयास से अपने कारोबार को आगे बढ़ाया। आज उनका बेकरी उत्पाद निर्माण का कार्य सफलतापूर्वक संचालित हो रहा है। व्यवसाय से प्राप्त होने वाली नियमित आमदनी से उनके परिवार की आर्थिक स्थिति में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। साथ ही उन्हें अपने हुनर के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिला है।

श्री युगल किशोर साहू बताते हैं कि शासकीय योजना, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के मार्गदर्शन और बैंक से प्राप्त ऋण ने उनके व्यवसाय शुरू करने के सपने को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आर्थिक परेशानियों के बीच मिली यह सहायता उनके लिए नई शुरुआत का आधार बनी। आज श्री युगल किशोर साहू न केवल स्वयं का व्यवसाय संचालित कर रहे हैं, बल्कि आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ते हुए अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणा बने हैं। उनकी सफलता यह संदेश देती है कि उचित मार्गदर्शन, शासकीय योजनाओं का लाभ और मेहनत व लगन के साथ आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्ति भी अपने सपनों को साकार कर सकता है।

असल बात,न्यूज़