कोंडागांव, असल बात News 10 सितंबर 2026 जिला कोंडागांव पुलिस अधीक्षक श्रीमान पंकज चंद्र के मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देश में अतिरिक्त पुलिस अध...
कोंडागांव,
असल बात News
10 सितंबर 2026
जिला कोंडागांव पुलिस अधीक्षक श्रीमान पंकज चंद्र के मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देश में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कपिल चंद्रा, एसडीओपी केशकाल श्री अरुण नेताम, आर आई ट्रैफ़िक श्री मुकेश जोशी, थाना प्रभारी इरा गांव श्री नरेश सलाम एवं थाना प्रभारी धनोरा श्री रामेंद्र सिंह एवं अन्य पुलिस स्टाफ की उपस्थिति में ग्राम कोरगांव गांव में दो दिवसीय खेलकूद का आयोजन रखा गया। जो आज दिनांक 9/9/2026 को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कपिल चंद्रा, एसडीओपी श्री अरुण नेताम स्थानीय जनप्रतिनिधि ग्राम सरपंच ,पटेल , गायता की उपस्थिति में शुभारंभ किया गया तथा क्षेत्र के आम जनता के लिए शिविर लगाया जाकर आधार कार्ड सेवा, स्वास्थ्य विभाग, परिवहन विभाग, श्रम विभाग,खाद एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ,आदि द्वारा स्टॉल लगाया गया तथा ग्रामीण क्षेत्र के जनता को घर पहुंच सुविधा दी जा रही है। लोगों द्वारा सभी सुविधाओं का भरपूर लाभ लिया जा रहा है और लोगों में कार्यक्रम को लेकर काफी रुचि दिखाई। दिनांक 10 /9 /26 को समापन किया जाएगा। लोगों के द्वारा खेलकूद के प्रति रुचि एवं अन्य सुविधाओं के लिए श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय को धन्यवाद दिया गया। साथ ही साथ लोगों को साइबर जागृति अभियान के तहत साइबर अपराध एवं ठगी से बचने के लिए अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान में जोड़कर जागृत किया गया। दिनांक 10/9/ 26 को खेलकूद का समापन किया जाएगा तथा जीते हुए टीमोंको इनाम पुरस्कार वितरण कार्यक्रम श्रीमान पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में किया जाएगा । क्षेत्र के दूरस्थ ग्राम में इस प्रकार का आयोजन होने से लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।


"
"
" alt="" />
" alt="" />


