Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


देवेन्द्र नगर रायपुर के स्पॉ सेंटर के संचालक एवं मैनेजर के विरूद्ध पीटा एक्ट की कार्यवाही

  रायपुर . असल बात news.   अवैध अनैतिक गतिविधियों के संचालन की आशंका में देवेंद्र नगर रायपुर के स्पा सेंटर के संचालक और मैनेजर के विरुद्ध पी...

Also Read

 


रायपुर .

असल बात news.  

अवैध अनैतिक गतिविधियों के संचालन की आशंका में देवेंद्र नगर रायपुर के स्पा सेंटर के संचालक और मैनेजर के विरुद्ध पीटा एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की गई है.इस स्पा सेंटर में छापा मारा गया तो वहां कई सारी संदिग्ध चीजे प्राप्त हुई.स्पा सेंटर में अन्य राज्यों से युवतियां बुलाकर देह व्यापार करने की पुष्टि हुई है.

पुलिस उपायुक्त  मध्य क्षेत्र कमिश्नर रायपुर, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त महोदय मध्य क्षेत्र रायपुर एवं सहायक पुलिस आयुक्त सिविल लाइन रायपुर के द्वारा  दिये गये, के निर्देशन में  एसीपी स्नेहिल साहू थाना सिविल लाइन और थाना देवेंद्र नगर की टीम द्वारा इशवा लग्जरी स्पा  सेंटर में रेड कार्यवाही की गयी।

चेकिंग के दौरान थाना देवेन्द्र नगर क्षेत्रांतर्गत स्थित इशवा लग्जरी स्पा  सेंटर को चेक करने पर वहां आपत्तिजनक वस्तुएं प्राप्त हुई, साथ ही पाया गया कि स्पॉ के  संचालक हरविंदर सिंग ग्रोवर निवासी - टिकरापारा एवं मैनेजर मुकेश कुमार वर्मा निवासी भिलाई 3 द्वारा अन्य राज्यों से युवतियों को बुलाकर देह व्यापार कराया जाता है। स्पॉ मे कार्य करने वाली युवतियों ने भी पूछताछ में संचालक एवं मैनेजर द्वारा उनसे जबरन देह व्यापार कराना बताया गया।

 जिस पर स्पॉ सेंटर के  संचालक एवं मैनेजर के विरूद्ध थाना देवेन्द्र नगर में धारा 4, 5, 7 अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 का अपराध पंजीबद्ध किया गया l