भिलाई, दुर्ग . असल बात news. शहरी क्षेत्र में आम नागरिक मोडिफाइड साइलेंसर लगे वाहनों के तेज शोर से परेशान हैं.नेहरू नगर क्षेत्र में मोडिफ...
भिलाई, दुर्ग .
असल बात news.
शहरी क्षेत्र में आम नागरिक मोडिफाइड साइलेंसर लगे वाहनों के तेज शोर से परेशान हैं.नेहरू नगर क्षेत्र में मोडिफाइड साइलेंसर लगे एक बाइक को अत्यधिक तेज गति से एवं अत्यधिक तेज पटाखे वाली आवाज निकलते हुए चल रहा था.आम नागरिकों ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस उसके पीछे लग गई तो सामने आने पर आरोपी वाहन छोड़कर भाग गया.वाहन को पुलिस थाने को सौंप दिया गया है.
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार नेहरू नगर निवासी से शिकायत प्राप्त हुई थी कि एक वाहन में मॉडिफाइड साइलेंसर लगाया गया है तथा बिना नंबर के वाहन को तेज गति एवं अत्यधिक आवाज के साथ चलाया जा रहा है। वाहन से पटाखे फोड़ने जैसी तेज आवाज उत्पन्न होने के कारण आसपास के लोगों को परेशानी हो रही थी। शिकायत पर यातायात पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए ASI प्रवीण सिंह ने वाहन की तलाश कर उसे शासकीय स्कूल कोसानाला के पास पकड़ा। पुलिस को देखकर वाहन चालक मौके पर वाहन छोड़कर फरार हो गया। जांच के दौरान वाहन में नंबर प्लेट नहीं लगी होने तथा मॉडिफाइड साइलेंसर का उपयोग किया जाना पाया गया। यातायात पुलिस द्वारा उक्त वाहन को अग्रिम वैधानिक ककार्यवाही हेतु सुपेला थाना के सुपुर्द किया गया है।
यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि वाहनों में कंपनी द्वारा निर्धारित साइलेंसर का ही उपयोग करें। मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर तेज एवं कर्कश आवाज करने वाले वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार लगातार कार्रवाई की जाएगी। साथ ही वाहन चालक अपने वाहनों में अनिवार्य रूप से वैध नंबर प्लेट लगाकर ही वाहन चलाएं।


"
"
" alt="" />
" alt="" />


