Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


अभियान चलाकर वाहनों की जांच 4400 रुपए समन शुल्क वसूला 28 चालकों का कटा चालान

कोण्डागांव,  असल बात News 09 सितम्बर 2026 उरंदाबेड़ा पुलिस ने 08 सितंबर को थाना उरंदाबेड़ा क्षेत्र ग्राम आडवाल में दोपहिया वाहन एवं चार पहिया ...

Also Read



कोण्डागांव, 

असल बात News

09 सितम्बर 2026

उरंदाबेड़ा पुलिस ने 08 सितंबर को थाना उरंदाबेड़ा क्षेत्र ग्राम आडवाल में दोपहिया वाहन एवं चार पहिया वाहनों की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया। इस दौरान वाहनों को रोक कर दस्तावेजों की जांच की गई। खामियां पाए जाने पर वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई।


’पुलिस प्रशासन द्वारा यातायात व्यवस्था को दुरूस्त करने के लिए वाहनों की सघन जांच के लिए अभियान चलाया। इसके तहत आवाजाही वाले स्थानों पर वाहनों  को रोककर उनकी जांच की गई। थाना प्रभारी अखिलेश धीवर के द्वारा चलानी कार्यवाही कर 28- वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही कर कुल 4400 रुपए समन शुल्क - वसूल किया गया। चलानी कार्यवाही में थाना प्रभारी अखिलेश धीवर , बुधमल समरथ,

आरक्षक जयपाल एक्का,किशोर, डीइसएफ प्रीतम ठाकुर का प्रमुख रूप से योगदान रहा।


थाना प्रभारी अखिलेश धीवर ने बताया कि अभियान का प्रमुख उद्देश्य यातायात व्यवस्था को दुरूस्त करने के साथ ही वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी देकर इनका अनिवार्य रूप से पालन सुनिश्चित करना है। वाहन चालकों को समझाइश दी गई कि वाहन चलाते समय आरसी बुक, बीमा और ड्रायविंग लायसेंस जैसे दस्तावेज अनिवार्य रूप से अपने पास रखें। दोपहिया वाहनों में केवल दो लोगों के ही सवार होने के साथ ही मोबाइल फोन का प्रयोग नहीं करने, सीट बेल्ट लगाने तथा शराब पीकर वाहन ना चलने की हिदायत दी गई। उन्होंने बताया कि ऐसे दोपहिया एवं चार पहिया वाहन चालक जो शराब के नशे में वाहन चलाते हैं। जिससे सड़क दुर्घटना की संभावना बनी रहती है उनके विरुद्ध यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।