Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


गांव-गांव पहुंची कबीरधाम पुलिस की साइबर जागृति मुहिम, 3एवं 4सितंबर को व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित,OTP, PIN और अनजान लिंक से रहें सावधान — साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर करें शिकायत

काबीधाम, कबीरधाम पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव (IPS) के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हेमसागर सिदार एवं अतिरिक्त पु...

Also Read

काबीधाम,







कबीरधाम पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव (IPS) के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हेमसागर सिदार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित पटेल के मार्गदर्शन में कबीरधाम पुलिस द्वारा संचालित “साइबर जागृति अभियान” के अंतर्गत दिनांक 03 एवं 04 सितंबर 2026 को जिले के विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्रों में व्यापक साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।


अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने गांव-गांव एवं स्कूलों तक पहुंचकर आमजन, विद्यार्थियों, महिलाओं एवं युवाओं को साइबर अपराधों के बदलते स्वरूप, ऑनलाइन ठगी के तरीकों तथा डिजिटल माध्यमों के सुरक्षित उपयोग के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी।


अभियान के तहत उप पुलिस अधीक्षक प्रशांत देवांगन के द्वारा वनांचल क्षेत्र के ग्राम समनापुर में स्कूली छात्र छात्राओं को

साइबर अपराध के विषय में जानकारी दी। थाना पिपरिया पुलिस द्वारा ग्राम इंदौरी बाजार एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला बिरकोना, चौकी दशरंगपुर पुलिस द्वारा ग्राम लीटीपुर, ग्राम नवागांव एवं खंडसरा, थाना कंडा पुलिस द्वारा ग्राम सेन्हाभाटा एवं डबरी, थाना भोरमदेव पुलिस द्वारा ग्राम चिखली एवं कोडार, तथा चौकी बैजलपुर पुलिस द्वारा ग्राम कामाडबरी, कोरवा बस्ती डंगचुआ एवं जोगीपानी में साइबर जागृति कार्यक्रम आयोजित किए गए।


इसी क्रम में चौकी पोड़ी पुलिस द्वारा ग्राम नेउरगांव खुर्द, सिलहाटी, ड्रीवा, पारा पोड़ी एवं स्वामी आत्मानंद स्कूल, थाना लोहारा पुलिस द्वारा रेंगाखार तिराहा, ग्राम बाम्हनटोला एवं दनिया खुर्द स्कूल, थाना पंडरिया पुलिस द्वारा ग्राम मोहतरा, सवंतपुर, सिरमाडबरी एवं तेंदुवाही, तथा थाना कुकदूर पुलिस टीम द्वारा ग्राम अगरपानी एवं नवापारा में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।


इसके अतिरिक्त थाना पांडातराई पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में, चौकी बाजार चारभाठा पुलिस टीम द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में, महिला थाना पुलिस टीम द्वारा महिला थाना परिसर में तथा थाना रेंगाखार पुलिस टीम द्वारा ग्राम तितरी, रामपुर, सिवनी, सूतिया एवं कोसाटोला में साइबर जागृति अभियान चलाया गया। वहीं थाना झलमला पुलिस टीम द्वारा वनांचल क्षेत्र में पहुंचकर ग्रामीणों को साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में जागरूक किया गया।


जागरूकता कार्यक्रमों के दौरान पुलिस टीमों द्वारा नागरिकों को विशेष रूप से समझाइश दी गई कि OTP, ATM PIN, CVV, UPI PIN, बैंक खाते एवं अन्य गोपनीय वित्तीय जानकारी किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें। बैंक अधिकारी, पुलिस अधिकारी, सरकारी विभाग अथवा किसी प्रतिष्ठित संस्था का प्रतिनिधि बनकर फोन करने वाले संदिग्ध व्यक्तियों के झांसे में न आएं।


पुलिस द्वारा फर्जी KYC अपडेट, डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन नौकरी, लोन, निवेश, इनाम/लॉटरी, बिजली बिल, फर्जी कस्टमर केयर एवं सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाली साइबर ठगी के प्रति भी लोगों को जागरूक किया गया। साथ ही किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने तथा अज्ञात स्रोत से प्राप्त APK या संदिग्ध मोबाइल एप डाउनलोड नहीं करने की सलाह दी गई।


विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों को सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग करने, अपनी व्यक्तिगत एवं वित्तीय जानकारी सार्वजनिक नहीं करने, मजबूत पासवर्ड रखने तथा ऑनलाइन लेन-देन के दौरान विशेष सावधानी बरतने के संबंध में भी जानकारी दी गई।


कबीरधाम पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति के साथ ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी होती है, तो बिना किसी देरी के साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करें तथा संबंधित बैंक/वित्तीय संस्था को तत्काल सूचना दें। समय पर शिकायत मिलने से ठगी गई राशि को रोकने की संभावना बढ़ जाती है।


कबीरधाम पुलिस का यह अभियान साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता, सतर्कता और सुरक्षित डिजिटल व्यवहार को बढ़ावा देने की दिशा में निरंतर जारी रहेगा।


कबीरधाम पुलिस की अपील —

“सतर्क रहें, सुरक्षित रहें और साइबर अपराध की सूचना तत्काल पुलिस तक पहुंचाएं।”


असल बात,न्यूज़