Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


छत्तीसगढ़ राज्य पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता का मेगा आयोजन 26 एवं 27 सितंबर को भिलाई में

भिलाई . असल बात news. छत्तीसगढ़ पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन द्वारा  26 एवं 27 सितम्बर को छत्तीसगढ़ राज्य पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता का मेगा आयोजन  क...

Also Read

भिलाई .

असल बात news.

छत्तीसगढ़ पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन द्वारा  26 एवं 27 सितम्बर को छत्तीसगढ़ राज्य पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता का मेगा आयोजन  किया जा रहा है। ऑफिसर्स एसोसिएशन-बीएसपी बिल्डिंग, प्रगति भवन, सिविक सेंटर, भिलाई में आयोजित इस प्रतियोगिता में सब-जूनियर, जूनियर, सीनियर एवं मास्टर्स वर्ग में 9 + 9 भार समूह में लगभग 250 महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों द्वारा अपनी शक्ति और कौशल का प्रदर्शन किया जाएगा जिसमे अनेकों राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के नामी-गिरामी पहलवान शामिल होंगे 


दो दिवसीय इस स्पर्धा में विजेता खिलाड़ियों को पदक, प्रमाण पत्र एवं नगद पुरस्कार सहित सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को बेस्ट लिफ्टर ऑफ़ छत्तीसगढ़ के अवार्ड से नवाज़ा जाएगा । इंटरनेशनल पावरलिफ्टिंग फेडरेशन एवं पावरलिफ्टिंग इंडिया के नियमानुसार आयोजित होने वाले इस प्रतियोगिता में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रमाणित निर्णायकों द्वारा निर्णायक एवं जूरी के रूप में भाग लेने के लिए भिलाई पहुँच रहे हैं । 

इस प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों का चयन नवंबर माह में दुर्ग में होने वाली वेस्ट जोन राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए छत्तीसगढ़ टीम में किया जाएगा. 

उपरोक्त छत्तीसगढ़ राज्य पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता दो चरणों में संपन्न होगी जिसमें दिनांक 26 सितंबर को पुरुष वर्ग का पहला चरण पूरा किया जाएगा तथा दूसरा चरण, महिला खिलाड़ियों का 27 सितंबर को प्रातः आठ बजे से आयोजित किया जाएगा । 

प्रतियोगिता का उद्घाटन  26 सितंबर को प्रातः 10:00 बजे मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों श्री विजय अग्रवाल (एसएसपी, दुर्ग-आईपीएस), श्री नरेन्द्र कुमार बनछोर (अध्यक्ष, ऑफिसर एसोसिएशन, बीएसपी), श्री अंकुर मिश्रा  (महासचिव, ऑफिसर एसोसिएशन, बीएसपी)  जी सुरेश (बाबे) अध्यक्ष भारतीय पंजा कुश्ती महासंघ एवं समाज सेवी होंगे तथा समापन समारोह दिनांक 27 सितम्बर को संध्या 4:00 बजे होगा । कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री कैलाश जैन बरमेचा करेंगे ।

प्रत्येक वर्ग की प्रतियोगिता पूरी होने के साथ-साथ विजेता खिलाड़ियों को पदक वितरण किया जाएगा तथा बेस्ट लिफ्टर ऑफ़ छत्तीसगढ़ का खिताब समापन समारोह में दिया जाएगा.। यह जानकारी छत्तीसगढ़ पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष कैलाश जैन बरमेचा एवं महासचिव कृष्णा साहू द्वारा संयुक्त रूप से दी गई है ।