Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


छोटे कारोबारियों को मिलेगा बड़ा सहारा,नगर पालिका कवर्धा में कल 17 सितंबर को लगेगा पीएम स्वनिधि लोन मेला

कवर्धा,असल कवर्धा। नगर पालिका परिषद कवर्धा द्वारा प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत पथ विक्रेताओं, रेहड़ी-ठेला संचालकों, फेरीवालों एवं अन्य ...

Also Read

कवर्धा,असल







कवर्धा। नगर पालिका परिषद कवर्धा द्वारा प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत पथ विक्रेताओं, रेहड़ी-ठेला संचालकों, फेरीवालों एवं अन्य स्ट्रीट वेंडर्स को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से कल दिनांक 17 सितंबर 2026, गुरुवार को लोन मेले का आयोजन नगर पालिका परिषद कवर्धा के सभाकक्ष में किया जा रहा है। लोन मेला नगर पालिका परिषद सभा कक्ष में सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किया जायेगा। मेले में पात्र हितग्राहियों को योजना की जानकारी देने के साथ ऋण आवेदन, दस्तावेजों की जांच, बैंक संबंधी मार्गदर्शन तथा ऋण प्रक्रिया में आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा।


*15 हजार से 50 हजार तक मिलेगा ऋण*

पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत छोटे कारोबारियों को चरणबद्ध तरीके से ऋण उपलब्ध कराया जाता है। संशोधित ऋण व्यवस्था के अनुसार प्रथम ऋण 15,000 तक, द्वितीय ऋण 25,000 तक तथा तृतीय ऋण 50,000 तक प्राप्त किया जा सकता है। योजना की प्रमुख विशेषता यह है कि पात्र हितग्राहियों को बिना किसी संपत्ति को गिरवी रखे और बिना गारंटी के ऋण सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। इससे छोटे व्यापारियों को अपने व्यवसाय में पूंजी लगाने और कारोबार को आगे बढ़ाने का अवसर मिलता है।


*समय पर भुगतान पर ब्याज सब्सिडी और डिजिटल प्रोत्साहन*

योजना के तहत ऋण का समय पर भुगतान करने वाले हितग्राहियों को ब्याज सब्सिडी का लाभ दिया जाता है। साथ ही डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा देने के लिए डिजिटल भुगतान और कैशलेस लेन-देन से जुड़े प्रोत्साहन का प्रावधान है। लोन मेले में हितग्राहियों को डिजिटल लेन-देन, यूपीआई, क्यूआर कोड तथा वित्तीय साक्षरता के संबंध में भी जानकारी दी जाएगी।


UPI लिंक्ड क्रेडिट कार्ड की सुविधा भी

पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत UPI लिंक्ड क्रेडिट कार्ड सुविधा भी लोन मेले में आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहेगी। छोटे व्यापारियों को डिजिटल भुगतान और दैनिक व्यावसायिक जरूरतों के लिए इस सुविधा की जानकारी दी जाएगी। इससे कारोबारियों को डिजिटल वित्तीय व्यवस्था से जोड़ने के साथ सुरक्षित एवं सुविधाजनक लेन-देन को बढ़ावा मिलेगा।


एक ही स्थान पर मिलेगी पूरी जानकारी और मार्गदर्शन

लोन मेले में बैंक अधिकारियों एवं नगर पालिका की टीम द्वारा पात्र पथ विक्रेताओं को ऋण से संबंधित आवश्यक जानकारी दी जाएगी। हितग्राहियों के आवेदन, दस्तावेजों की जांच, ऋण संबंधी प्रक्रिया तथा योजना के अन्य लाभों के संबंध में मौके पर मार्गदर्शन किया जाएगा। साथ ही हितग्राहियों को वित्तीय समावेशन, डिजिटल साक्षरता, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास तथा अन्य शासकीय योजनाओं से जोड़ने की दिशा में भी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।


इन दस्तावेज के साथ पहुंचे हितग्राही

लोन मेले में आने वाले पात्र पथ विक्रेताओं से आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, बैंक पासबुक/खाता विवरण, राशन कार्ड अथवा निवास प्रमाण, व्यवसाय/रेहड़ी-ठेला संबंधी प्रमाण या फोटो तथा आधार से लिंक मोबाइल नंबर साथ लाने की अपील की गई है। उपलब्ध होने पर दुकान या व्यवसाय स्थल का प्रमाण, बिजली बिल, जलकर भुगतान रसीद, बीमा अथवा सामाजिक सुरक्षा योजना से संबंधित प्रमाण तथा अन्य आवश्यक दस्तावेज साथ लावें।


अधिक से अधिक पथ विक्रेताओं को लाभ दिलाने का लक्ष्य

पीएम स्वनिधि योजना का उद्देश्य केवल ऋण उपलब्ध कराना ही नहीं, बल्कि छोटे कारोबारियों को आत्मनिर्भर बनाना, उनके व्यवसाय का विस्तार करना, बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ना और औपचारिक अर्थव्यवस्था में उनकी भागीदारी बढ़ाना है। योजना के माध्यम से पथ विक्रेताओं को नियमित वित्तीय गतिविधियों से जोड़कर उनके लिए भविष्य में बेहतर ऋण सुविधाओं का लाभ दिया जाना है।


नगर पालिका ने की अपील

नगर पालिका परिषद कवर्धा ने नगर क्षेत्र के सभी पात्र पथ विक्रेताओं, रेहड़ी-ठेला संचालकों, फेरीवालों एवं स्ट्रीट वेंडर्स से 17 सितंबर को आयोजित लोन मेले में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर योजना का लाभ उठाने की अपील की है। पात्र हितग्राही आवश्यक दस्तावेजों के साथ मेले में पहुंचें, ताकि उन्हें योजना के तहत उपलब्ध सुविधाओं और ऋण प्रक्रिया का लाभ आसानी से मिल सके।


असल बात,न्यूज़