Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


ढाबा बंद कराने की बात को लेकर घर में घुसकर तोड़फोड़ करने, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, आर्म्स / अन्य संगीन धाराओं के तहत कार्रवाई

  दुर्ग  . असल बात news.   थाना पुलगांव के अंतर्गत चौकी अंजोरा क्षेत्र में ढाबा संचालक को फोन पर धमकाते हुए घर में घुसकर तोड़फोड़ और मारपीट कर...

Also Read

 

दुर्ग  .

असल बात news.  

थाना पुलगांव के अंतर्गत चौकी अंजोरा क्षेत्र में ढाबा संचालक को फोन पर धमकाते हुए घर में घुसकर तोड़फोड़ और मारपीट करने के प्रकरण में पुलिस ने 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.शिकायत है कि आरोपियों के द्वारा ढाबा बंद करने का दबाव बनाते हुए घर में जबरन घुसकर तोड़फोड़ की गई तथा जान से मारने की धमकी दी गई.

 पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार  मुखबिर व पीड़ित की सूचना पर थाना पुलगांव / चौकी अंजोरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर 05 आरोपियों को पकड़ा.आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त डंडे बरामद कर विधिवत जप्ती की कार्रवाई की गई.प्रकरण में धारा 191(2), 331(6), 296, 351(3), 324(4) बी.एन.एस. के तहत कार्रवाई कर आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया.

आरोप के अनुसार 14 सितंबर की रात्रि में आरोपी चेतन खन्ना उर्फ सनी एवं उसके साथियों द्वारा ढाबा बंद करने को लेकर पीड़ित के मोबाईल पर लगातार फोन कर धमकाया गया. इसके पश्चात सभी आरोपी एकजुट होकर पीड़ित के किराए के मकान में जबरन घुसे, गाली-गलौज की तथा घर के बाहर रखे सामान व लाइटिंग आदि में तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाया. सूचना पर थाना पुलगांव/अंजोरा पुलिस ने तत्काल वैधानिक कार्रवाई करते हुए अपराध पंजीबद्ध किया और आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा.

गिरफ्तार आरोपियों के नाम व पते

1)सनी उर्फ चेतन खन्ना पिता स्वर्गीय अनिल खन्ना, उम्र 33 वर्ष, निवासी ग्राम पुलगांव।

2)धर्मपाल खन्ना उर्फ गोल्डी पिता स्वर्गीय अनिल खन्ना, उम्र 29 वर्ष, निवासी पुलगांव।

3)चंद्रप्रकाश खन्ना उर्फ मनी पिता स्वर्गीय अनिल खन्ना, उम्र 31 वर्ष, निवासी पुलगांव।

4)गणेश साहू पिता दीपक साहू, उम्र 22 वर्ष, निवासी अटारी नंदनवन बगलामुखी मंदिर के पास, टाटीबंध, रायपुर।

5)नीरें सुबह पिता राजेश सुबह, उम्र 26 वर्ष, साकिन चूहा पढ़ती गार्डन, जलपाईगुड़ी (पश्चिम बंगाल), हाल मुकाम- खन्ना ढाबा, जोड़ा।