Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


ननकीराम कंवर ने फिर PM मोदी को लिखा पत्र, GST पदोन्नति परीक्षा में गड़बड़ी का आरोप; केंद्रीय एजेंसी से जांच की मांग

  रायपुर। पूर्व गृह मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ आदिवासी नेता ननकीराम कंवर ने एक बार चर्चा में हैं। अबकी बार उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को पत्...

Also Read

 रायपुर। पूर्व गृह मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ आदिवासी नेता ननकीराम कंवर ने एक बार चर्चा में हैं। अबकी बार उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखकर वस्तु एवं सेवा कर विभाग (जीएसटी) में वर्ष 2021 और 2022 में हुई पदोन्नति परीक्षाएं में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए केंद्रीय एजेंसी से जांच कराने की मांग की है।

ननकीराम कंवर ने पत्र में बताया कि राज्य कर निरीक्षक के 42 पदों के लिए दो सालों में परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसमें लगभग 350 कर्मचारियों ने भाग लिया। लेकिन इस परीक्षा में विभागीय अधिकारियों ने जानबूझकर व्यापमं से सहयोग न लेते हुए खुद परीक्षा आयोजित की और गड़बड़ियां कीं।

कंवर ने आरोप लगाया कि जो कर्मचारी पास हुए, उनके अंक 80 से 100 प्रतिशत तक हैं. यह इशारा करते हैं कि उन्हें पहले से ही प्रश्न पत्र मिल चुके थे। उन्होंने कहा कि परीक्षा में विभागीय आयुक्त समीर बिश्नोई के पीए और अन्य अफसरों से जुड़े लोगों को चयनित किया गया। उन्होंने बताया कि उत्तर पुस्तिकाओं पर न तो कोई मोहर लगी थी, न किसी अधिकारी के हस्ताक्षर, जिससे आसानी से उत्तर बदले जा सकते थे।

कंवर ने कहा कि तत्कालीन आयुक्त समीर बिश्नोई वर्तमान में मनी लॉन्ड्रिंग और आय से अधिक संपत्ति के आरोप में जेल में हैं। इससे यह तय है कि परीक्षा भी भ्रष्ट तरीके से कराई गई थी। उन्होंने प्रधानमंत्री से मांग की है कि इस पूरे मामले की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) जैसी केंद्रीय एजेंसी से कराई जाए और यदि गड़बड़ी साबित हो, तो भर्ती को रद्द कर दोबारा परीक्षा कराई जाए।