Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


स्कूल में शिक्षकों की कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरल, DEO ने जारी किया नोटिस, तीन दिन में मांगा जवाब

  सक्ती। जिले के मालखरौदा ब्लॉक स्थित हायर सेकेंडरी स्कूल किरारी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया ...

Also Read

 सक्ती। जिले के मालखरौदा ब्लॉक स्थित हायर सेकेंडरी स्कूल किरारी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। वायरल वीडियो में स्कूल परिसर में पांच शिक्षक और एक स्वीपर शराब पार्टी करते नजर आ रहे हैं।


वीडियो सामने आने के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) ने संबंधित पांच शिक्षकों और एक स्वीपर को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। सभी से तीन दिनों के भीतर लिखित जवाब मांगा गया है।



वायरल वीडियो में स्कूल परिसर के भीतर शिक्षक और अन्य कर्मचारी शराब पीते दिखाई दे रहे हैं। जिला शिक्षा अधिकारी ने नोटिस जारी कर संबंधित कर्मचारियों से पूरे मामले में उनका पक्ष स्पष्ट करने को कहा है। अधिकारियों के मुताबिक, निर्धारित समय सीमा में जवाब मिलने के बाद मामले की जांच और तथ्यों के आधार पर आगे की विभागीय कार्रवाई की जाएगी।