Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक ने ली विशेष अपराध समीक्षा बैठक

कोंडागांव, असल बात News  06 अगस्त 2026 जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनानेए अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने तथा लंबित प्...

Also Read



कोंडागांव,

असल बात News 

06 अगस्त 2026


जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनानेए अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने तथा लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव श्री पंकज चन्द्रा (भा.पु.से.) की अध्यक्षता में आज जिला पुलिस कार्यालय में समस्त राजपत्रित अधिकारियों, अनुविभागीय अधिकारियों तथा थाना/चौकी प्रभारियों की विशेष अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई।


बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले की कानून व्यवस्था, लंबित अपराधों, शिकायतों के निराकरणए विवेचना की प्रगति तथा विभिन्न शाखाओं के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए तथा गंभीर एवं लंबित अपराधों में शीघ्र विवेचना पूर्ण कर न्यायालय में चालान प्रस्तुत किए जाएंए जिससे अपराधियों को शीघ्र दंड मिल सके।


बैठक में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी, लंबित समन एवं वारंटों की शत्-प्रतिशत तामिली, आदतन अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई, नियमित रात्रि गश्त, सीमावर्ती क्षेत्रों में सघन चेकिंग तथा विजिबल पुलिसिंग बढ़ाने के निर्देश दिए गए। साथ ही सोशल मीडिया की सतत मॉनिटरिंग कर अफवाह एवं भ्रामक सूचना फैलाने वालों पर त्वरित वैधानिक कार्रवाई करने तथा साइबर अपराधों, ऑनलाइन बैंकिंग एवं एटीएम धोखाधड़ी, डिजिटल सुरक्षा एवं यातायात नियमों के संबंध में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने के निर्देश भी दिए गए।


पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को सामुदायिक पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने, ग्राम स्तर पर जनसंवाद बढ़ाने, फरियादियों के साथ संवेदनशील एवं सम्मानजनक व्यवहार करने तथा अभियोजन अधिकारियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर न्यायालय में दोषसिद्धि प्रतिशत बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए।


पुलिस अधीक्षक श्री पंकज चन्द्रा ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अनुशासित, उत्तरदायी एवं जनसेवा की भावना के साथ कार्य करते हुए जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।


बैठक में जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस थाना एवं चौकी प्रभारी तथा पुलिस कार्यालय के शाखा प्रभारी उपस्थित रहे।