Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


विधिक जानकारी बनी विद्यार्थियों की ताकत, बरकई में जागरूकता शिविर का आयोजन

  कोंडागांव, असल बात News   07 अगस्त 2026  प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव श्री खिलावन राम रिगरी...

Also Read

 



कोंडागांव,

असल बात News 

 07 अगस्त 2026

 प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव श्री खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव सुश्री गायत्री साय के निर्देशन में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरकई में अधिकार मित्र धनबती कोर्राम एवं पुलिस विभाग के संयुक्त से विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को उनके कानूनी अधिकारों, मौलिक कार्तव्यों तथा दैनिक जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण कानूनों की जानकारी प्रदान कर उन्हें अपने अधिकरों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को कानून का सम्मान करने, किसी भी प्रकार के अन्याय अथवा अपराध के विरूद्ध आवाज उठाने तथा जरूरत पड़ने पर विधिक सहायता प्राप्त करने के संबंध में जानकारी दी गई।

अधिकार मित्र धनबत्ती कोर्राम ने विद्यार्थियों को विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली निःशुल्क विधिक सहायता एवं विभिन्न कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने अधिकरों के प्रति सजग रहने के साथ-साथ अपने मौलिक कर्तव्यों का जिम्मेदारीपूर्वक पालन करने के लिए प्रेरित किया। इसी दौरान पुलिस विभाग द्वरा विद्यार्थियों को साइबर अपराध एवं ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के संबंध में जागरूक किया गया। विद्यार्थियों को अनजान लिंक पर क्लिक न करने, ओटीपी एवं बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा नहीं करने, सोशल मीडिया का सावधानीपूर्वक उपयोग करने तथा साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल शिकायत करने की सलाह दी गई।

शिविर में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में कानून के प्रति समझ विकसित करने, साइबर अपराधों से सतर्क रहने तथा जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया गया।