Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


कलेक्टर ने धनोरा में एचपीवी वैक्सीनेशन कैंप का किया निरीक्षण बालिकाओं को टीकाकरण के लाभ के प्रति किया जागरूक

  कोण्डागांव,  असल बात  07 अगस्त 2026 कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने शुक्रवार को पीएमश्री विद्यालय धनोरा में आयोजित एचपीवी वैक्सीनेशन श...

Also Read

 



कोण्डागांव, 

असल बात 

07 अगस्त 2026

कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने शुक्रवार को पीएमश्री विद्यालय धनोरा में आयोजित एचपीवी वैक्सीनेशन शिविर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मेडिकल स्टाफ एवं शिक्षकों से बालिकाओं को एचपीवी टीकाकरण के प्रति जागरूक करने तथा टीकाकरण के महत्व की जानकारी देने के निर्देश दिए।


कलेक्टर ने विद्यालय की बालिकाओं से संवाद करते हुए एचपीवी टीकाकरण से होने वाले लाभों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एचपीवी वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर से बचाव एवं इसकी रोकथाम के लिए एक प्रभावी और सुरक्षित माध्यम है। उन्होंने बालिकाओं को टीकाकरण के संबंध में किसी भी प्रकार की भ्रांति से दूर रहने तथा टीकाकरण के लिए प्रेरित किया।


इस अवसर पर एसडीएम केशकाल सुश्री आकांक्षा नायक, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती रेनू प्रकाश सहित विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।