Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


कलेक्टर ने धनोरा क्षेत्र के दूरस्थ गांवों का दौरा कर सड़क निर्माण कार्यों का लिया जायजा

कोंडागांव,  असल बात News 07 अगस्त 2026  कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने शुक्रवार को धनोरा क्षेत्र में जिले के सीमावर्ती गांवों का दौरा क...

Also Read




कोंडागांव, 

असल बात News

07 अगस्त 2026

 कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने शुक्रवार को धनोरा क्षेत्र में जिले के सीमावर्ती गांवों का दौरा कर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत चल रहे सड़क निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए कार्यों में तेजी लाने तथा निर्धारित मापदंडों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


कलेक्टर ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत ग्राम तोड़ासी से गददाड़, ग्राम बिंझे से चिखलाडीह तथा ग्राम कलेपाल से पराली तक निर्माणाधीन सड़क मार्गों का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता एवं निर्धारित समय-सीमा के संबंध में जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिले के इन दूरस्थ एवं सीमावर्ती गांवों में पक्की सड़कों के निर्माण से ग्रामीणों को बारहमासी आवागमन की सुविधा मिलेगी तथा शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार एवं अन्य शासकीय सेवाओं तक उनकी पहुंच आसान होगी। साथ ही क्षेत्र में विकास कार्यों को भी गति मिलेगी।


इस अवसर पर एसडीएम केशकाल सुश्री आकांक्षा नायक, पीएमजीएसवाय के कार्यपालन अभियंता श्री बलराम ठाकुर, सब इंजीनियर सहित संबंधित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।