कोण्डागांव, असल बात News 25 अगस्त 2026 कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन...
कोण्डागांव,
असल बात News
25 अगस्त 2026
कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आम नागरिकों की समस्याएं एवं मांगें सुनीं। उन्होंने इस दौरान प्राप्त आवेदनों का संवेदनदशीलता के साथ जांच करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जनदर्शन में ग्राम करमरी निवास संजूराम शोरी ने करमरी उपरपारा में पुल निर्माण की मांग की, ग्राम बड़गई निवासी मनशाराम मरापी एवं ग्राम छोटेराजपुर निवासी सुबोध राम मण्डावी ने सीसी रोड़ की मांग की, ग्राम करण्डी निवासी निवासी रैसिंग ने वन अधिकार पत्र की मांग की, ग्राम मारागांव निवासी फुलचंद पटेल ने स्वयं के भवन में बैंक शाखा संचालित करने हेतु आवेदन किया, ग्राम कोरगांव निवासी तुलसी सोम ने आंगबाड़ी भवन की मांग की, ग्राम पाड़ोकी निवासी संतूराम मण्डावी ने माध्यमिक शाला पाड़ोकी में शिक्षक की मांग की, ग्राम खण्डम निवासी जगबन्धु सोरी ने प्राथमिक शाला अतरीकोट पारा खण्डाम में नवीन भवन की मांग की, ग्राम बाखरा निवासी रूपेश कुमार ने सड़क निर्माण की मांग की। इसी तरह विभिन्न समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए, जिनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

.jpeg)

"
"
" alt="" />
" alt="" />


