Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


अधिक कीमत पर यूरिया एवं अन्य उर्वरक बेचने वाला संचालक गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

दुर्ग, भिलाई. असल बात news. यहां कुम्हारी में अधिक कीमत पर यूरिया बेचने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है.प्राप्त जानकारी के अन...

Also Read

दुर्ग, भिलाई.

असल बात news.

यहां कुम्हारी में अधिक कीमत पर यूरिया बेचने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है.प्राप्त जानकारी के अनुसार ऋषभ राज फर्टिलाइजर, कुम्हारी के संचालक द्वारा किसानों को शासन निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर यूरिया एवं अन्य उर्वरक विक्रय किए जाने की शिकायत पर जांच की गई।फर्टिलाइजर निरीक्षक द्वारा  जांच दल के साथ दुकान का निरीक्षण किया जिसमें यूरियानिर्धारित मूल्य से अधिक दर पर बेचना पाया गया । थाना कुम्हारी में आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

 रात की जानकारी के अनुसार ऋषभ राज फर्टिलाइजर, कुम्हारी के संचालक मनीष गुप्ता द्वारा किसानों को यूरिया एवं अन्य उर्वरक शासन द्वारा निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर विक्रय किए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना के आधार पर दिनांक 13.06.2026 को फर्टिलाइजर निरीक्षक सरिता साहू द्वारा जांच दल के साथ संबंधित प्रतिष्ठान का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान शासन द्वारा निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर यूरिया एवं अन्य उर्वरक विक्रय किए जाने के संबंध में साक्ष्य प्राप्त हुए।

उक्त जांच के आधार पर फर्टिलाइजर निरीक्षक द्वारा थाना कुम्हारी में लिखित आवेदन प्रस्तुत किया गया। आवेदन के आधार पर आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 की धारा 3/7 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान उपलब्ध साक्ष्यों एवं तथ्यों के आधार पर दिनांक 18.08.2026 को आरोपी मनीष गुप्ता को विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

आरोपी का नाम

1. मनीष गुप्ता, उम्र 50 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 15, शंकर नगर, कुम्हारी, जिला दुर्ग (छ.ग.)।

सराहनीय कार्य

उक्त कार्रवाई में थाना कुम्हारी पुलिस टीम द्वारा प्रकरण की विवेचना एवं आरोपी की गिरफ्तारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई। प्रकरण से संबंधित जांच एवं साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की गई।