Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


आगामी त्योहारों को लेकर थाना सिटी कोतवाली, लोहारा, पिपरिया, पांडातराई, कुंण्डा, पोडी एवं दशरंगपुर में शांति समिति की बैठकें आयोजित,पुलिस एवं प्रशासन ने की शांति, सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील; सोशल मीडिया, जुलूस, यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

कवर्धा,असल बात  आगामी रक्षाबंधन, ईद-मिलादुन्नबी एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कर...

Also Read

कवर्धा,असल बात 





आगामी रक्षाबंधन, ईद-मिलादुन्नबी एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए कबीरधाम पुलिस एवं जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव (भा.पु.से.) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित पटेल एवं श्री हेमसागर सिदार के मार्गदर्शन में जिले के विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्रों में शांति समिति की बैठकें आयोजित कर नागरिकों से समन्वय स्थापित किया गया।


इसी क्रम में थाना सिटी कोतवाली कवर्धा, थाना सहसपुर लोहारा, पिपरिया, पांडातराई, कुंण्डा, पंडारिया तथा चौकी पोडी एवं दशरंगपुर में शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठकों में संबंधित एसडीएम, तहसीलदार, थाना/चौकी प्रभारी, जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ नागरिक एवं विभिन्न समाजों के प्रमुख उपस्थित रहे।


बैठकों में अधिकारियों ने आगामी पर्वों को आपसी भाईचारे, सामाजिक सद्भाव एवं पारंपरिक उत्साह के साथ मनाने की अपील करते हुए निम्न महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए—


- जुलूस एवं धार्मिक आयोजनों के लिए निर्धारित मार्ग एवं समय का पालन किया जाए। बिना अनुमति किसी प्रकार का जुलूस, रैली अथवा सार्वजनिक आयोजन न किया जाए।

- डीजे, लाउडस्पीकर एवं ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग शासन द्वारा निर्धारित नियमों एवं समय-सीमा के अनुरूप ही किया जाए तथा ध्वनि की तीव्रता नियंत्रित रखी जाए।

- धार्मिक आयोजनों के दौरान दूसरे समुदाय की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक नारेबाजी, पोस्टर, बैनर अथवा गतिविधि से बचने की अपील की गई।

- सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। अफवाह, भ्रामक सूचना, पुराना अथवा भड़काऊ वीडियो/फोटो साझा या प्रसारित न करें। किसी संदिग्ध पोस्ट की सत्यता जांचे बिना उसे आगे फॉरवर्ड न करने की हिदायत दी गई।

- बाजार, धार्मिक स्थलों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए आवश्यक पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। वाहन चालक निर्धारित पार्किंग स्थल का उपयोग करें तथा सड़क पर अनावश्यक रूप से वाहन खड़ा न करें।

- आयोजकों को भीड़ नियंत्रण, प्रवेश-निकास व्यवस्था, आपातकालीन मार्ग एवं सुरक्षा उपायों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।

- हथियारों का प्रदर्शन, नशे की हालत में वाहन चलाना, हुड़दंग, सार्वजनिक स्थान पर विवाद एवं कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

- पर्व के दौरान महिलाओं, बच्चों एवं बुजुर्गों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए किसी भी प्रकार की असुविधा अथवा संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई।

- नागरिकों से अपील की गई कि अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी विवाद की स्थिति में स्वयं कानून हाथ में लेने के बजाय तत्काल पुलिस को सूचना दें।


पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा कि त्योहारों की खुशी तभी सार्थक है, जब क्षेत्र में शांति, भाईचारा और सुरक्षा बनी रहे। सभी समुदायों के सहयोग से जिले में शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए प्रशासन एवं पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है।


कबीरधाम पुलिस द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि, अफवाह, विवाद अथवा कानून-व्यवस्था से संबंधित सूचना तत्काल निकटतम थाना/चौकी या पुलिस को उपलब्ध कराएं। सजग नागरिक बनें, अफवाहों से बचें और मिल-जुलकर पर्वों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं।

कवर्धा,असल बात