Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


नीति आयोग द्वारा पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय माकड़ी में छात्र-छात्राओं को डायरी वितरित

कोण्डागांव,  असल बात News 21 अगस्त 2026 आकांक्षी ब्लॉक माकड़ी अंतर्गत पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय माकड़ी में नीति आयोग की विशे...

Also Read





कोण्डागांव, 

असल बात News

21 अगस्त 2026

आकांक्षी ब्लॉक माकड़ी अंतर्गत पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय माकड़ी में नीति आयोग की विशेष पहल के तहत छात्र प्रोत्साहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के 30 मेधावी एवं अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को नीति आयोग द्वारा प्रदान की गई शैक्षणिक डायरियों का वितरण किया गया।

 वितरित की गई डायरियों का उद्देश्य विद्यार्थियों में दैनिक अध्ययन की योजना बनाने, समय प्रबंधन सीखने तथा अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को व्यवस्थित रूप से दर्ज करने की आदत विकसित करना है।

 कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के तहत शिक्षा क्षेत्र में हो रहे सकारात्मक बदलावों की जानकारी दी गई और उन्हें निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया गया।

 डायरी प्राप्त कर विद्यार्थियों के चेहरों पर खुशी दिखाई दी और उन्होंने अपनी नियमित दिनचर्या व अध्ययन योजनाओं को इसके माध्यम से सुव्यवस्थित करने का संकल्प लिया।


कार्यक्रम में नीति आयोग के फेलो संतोष कुमार सितारे, विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं स्थानीय प्रतिनिधि उपस्थित रहे, जिन्होंने नीति आयोग के इस नवाचार की सराहना करते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।