Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


बुजुर्ग ने मंदिर परिसर में फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

  बिलासपुर। जिले की धार्मिक नगरी रतनपुर स्थित प्रसिद्ध गिरजावन हनुमान मंदिर परिसर में एक वृद्ध ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचन...

Also Read

 बिलासपुर। जिले की धार्मिक नगरी रतनपुर स्थित प्रसिद्ध गिरजावन हनुमान मंदिर परिसर में एक वृद्ध ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू करते हुए मामले की जांच कर रही है।


जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान चमराराम सिदार, निवासी ग्राम चोरभट्ठी, गनियारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह पिछले लगभग एक माह से गिरजावन हनुमान मंदिर परिसर में रह रहा था और मंदिर की नियमित गतिविधियों में शामिल रहता था।



गुरुवार को चमराराम सिदार मंदिर के सहायकों के साथ अमरकंटक दर्शन के लिए गया था। दर्शन के बाद सभी लोग देर रात मंदिर लौट आए। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे तक वह मंदिर परिसर में सामान्य रूप से पूजा-पाठ करता हुआ दिखाई दिया। इसके कुछ समय बाद उसने मंदिर परिसर के यज्ञ स्थल के समीप स्थित अमरूद के पेड़ पर गमछे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शुरुआती जांच में आत्महत्या के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। रतनपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है।