कोंडागांव, असल बात News 04 अगस्त 2026 पुलिस अधीक्षक कोंडागांव श्री पंकज चंद्रा सर के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कपिल चंद्रा ...
कोंडागांव,
असल बात News
04 अगस्त 2026
पुलिस अधीक्षक कोंडागांव श्री पंकज चंद्रा सर के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कपिल चंद्रा तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी केशकाल श्री अरुण नेताम के मार्गदर्शन में थाना केशकाल पुलिस द्वारा हायर सेकेंडरी स्कूल सूरडोंगर में जनजागरूकता अभियान आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को यातायात नियमों, साइबर अपराधों से बचाव तथा महिला एवं बालिकाओं से संबंधित अपराधों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।
पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों को सड़क पर सुरक्षित यातायात के नियमों का पालन करने, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने तथा नाबालिगों द्वारा वाहन नहीं चलाने की समझाइश दी। साथ ही साइबर अपराधों से बचाव हेतु अज्ञात लिंक पर क्लिक न करने, किसी भी व्यक्ति के साथ ओटीपी, बैंक खाता अथवा एटीएम संबंधी गोपनीय जानकारी साझा नहीं करने तथा ऑनलाइन ठगी होने पर तत्काल 1930 साइबर हेल्पलाइन या निकटतम पुलिस थाना में सूचना देने की अपील की गई।
इसके अतिरिक्त महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम, कानूनी प्रावधानों तथा आपातकालीन सहायता सेवाओं की जानकारी भी दी गई। विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या अपराध की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु प्रेरित किया गया।
थाना केशकाल पुलिस ने उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं से जागरूक नागरिक बनने तथा अपने परिवार एवं समाज में भी यातायात सुरक्षा, साइबर सुरक्षा एवं महिला सुरक्षा संबंधी जानकारी साझा करने का आग्रह किया।



"
"
" alt="" />
" alt="" />


