कोंडागांव, असल बात News 04 अगस्त 2026 पुलिस अधीक्षक महोदय कोण्डागांव श्री पंकज चंद्रा (भा.पु.से.) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक म...
कोंडागांव,
असल बात News
04 अगस्त 2026
पुलिस अधीक्षक महोदय कोण्डागांव श्री पंकज चंद्रा (भा.पु.से.) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय कोण्डागांव श्री कपिल चन्द्रा (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन में, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री अभिनव उपाध्याय (रा.पु.से.) के पर्यवेक्षण एवं थाना प्रभारी श्री अखिलेश धीवर के नेतृत्व में ग्राम बढ़गई हायर सेकेण्ड्री स्कूल में चलित थाना के तहत छात्र छात्राओं को शिक्षकों की उपस्थिति में नवीन कानून के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करने कार्यशाला का आयोजन किया गया।
इस दौरान महिला संबंधी अपराध, बाल अपराध एवं लैंगिक अपराध की जानकारी, महिलाओं की सुरक्षा, अपराध की रोकथाम व नशा से मुक्ति, अभिव्यक्ति ऐप ,,गुड टच बैड टच ,नवीन कानून,साइबर अपराध जैसे -अनजान व्यक्ति को ओ.टी.पी. शेयर न करना, अनजान से व्हाटऐप काॅलिंग न करना, करोड़ पति लाॅटरी के झांसा में न आना संबंधी जानकारी दिया गया और कोई ठगी हो जाने पर टोल फ्री नंबर 1930 में काॅल करके सूचना देने, गांव में किसी अनजान व्यक्ति के आने पर थाना में सूचना देना एवं यातायात संबंधी जानकारी दी गई। जिसमें वाहन में रखे जाने वाले दस्तावेजों आरसी बुक, ड्राइविंग लाइसेंस, इंश्योरेंस, पोलूशन, परमिट के संबंध में बताया गया व तेज गति से वाहन नहीं चलाने एवं शराब पीकर वाहन नहीं चलाने और अवैध प्रवासी के संदेह होने पर पुलिस को सूचना देने के संबंध में समझाईश दिया गया। इस दौरान स्कूल छात्र छात्राएं और मोतीराम बघेल व्याख्याता,राम साय गावड़े शिक्षक, दुल चंद नाग शिक्षक,ममता ध्रुव सहायक शिक्षक, रोशन कुमार सहायक ग्रेड 3, रोशन यादव भृत्य,हरिशंकर बघेल भृत्य ,भगवान सिंह अतिथि शिक्षक और थाना से थाना प्रभारी अखिलेश धीवर,बुद्धमल सिंह समरथ,नरेंद्र नेताम,वीर सिंह मरापी उपस्थित रहे।



"
"
" alt="" />
" alt="" />


