Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


कलेक्टर ने शैक्षणिक संस्थानों में पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के क्रियान्वयन की समीक्षा की

कोण्डागांव, असल बात News  19 अगस्त 2026  कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना की अध्यक्षता में मंगलवार को आदिवासी विकास विभाग के अंतर्गत शैक्षणि...

Also Read





कोण्डागांव,

असल बात News

 19 अगस्त 2026

 कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना की अध्यक्षता में मंगलवार को आदिवासी विकास विभाग के अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2026-27 में पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के सुचारू अनुपालन एवं क्रियान्वयन के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में छात्रवृत्ति के लिए विद्यार्थियों से आवेदन प्राप्त करने, दस्तावेजों का परीक्षण करने तथा पात्र विद्यार्थियों के प्रकरणों को समय-सीमा में स्वीकृत करने की प्रक्रिया की समीक्षा की गई।


कलेक्टर ने सभी शैक्षणिक संस्थानों के प्राचार्यों को निर्देशित किया कि पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति से संबंधित सभी प्रक्रियाएं निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण की जाएं, ताकि पात्र विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति का लाभ समय पर मिल सके। उन्होंने छात्रवृत्ति के लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए संबंधित संस्थान प्रमुखों को लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


बैठक में कलेक्टर ने जिले के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में स्वीकृत सीटों के विरुद्ध प्रवेशित विद्यार्थियों की संख्या की भी जानकारी ली। उन्होंने शेष रिक्त सीटों पर नियमानुसार प्रवेश की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश संबंधित प्राचार्यों को दिए। इस अवसर पर आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त श्री कृपेन्द्र तिवारी सहित जिले के सभी महाविद्यालयों, पॉलिटेक्निक संस्थानों एवं औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के प्राचार्य उपस्थित रहे।