Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


आपदा प्रबंधन की तैयारी को लेकर मॉक ड्रिल 20 अगस्त को बम्हनी में

कोंडागांव, असल बात News  19 अगस्त 2026 राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, गृह मंत्रालय भारत सरकार, नई दिल्ली तथा छत्तीसगढ़ राज्य आपदा प्रबंधन...

Also Read



कोंडागांव,

असल बात News

 19 अगस्त 2026

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, गृह मंत्रालय भारत सरकार, नई दिल्ली तथा छत्तीसगढ़ राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण कोण्डागांव के संयुक्त तत्वाधान में दिनांक 20 अगस्त  2026 दिन गुरूवार, प्रातः 09.00 बजे स्थान ग्राम बम्हनी में बाढ़ पर मॉक ड्रिल (Mock Excercise) का आयोजन किया जाएगा।


यह मॉक ड्रिल (Mock Excercise) आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने तथा जनता को जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। यह केवल एक प्रशिक्षण प्रक्रिया है और घबराने की आवश्यकता नहीं है।


नागरिकों से अपील की गई है कि अभ्यास के दौरान शांति बनाये रखे, तथा किसी भी प्रकार की घबराहट से बचें। साथ ही अफवाहों से बचने तथा दूसरों को सही जानकारी प्रदान करने करें।  सभी से अनुरोध किया गया है कि इस महत्वपूर्ण मॉक ड्रिल (Mock Excercise) में प्रशासन का पूरा सहयोग करें।