Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएं

 कोण्डागांव,  असल बात News 18 अगस्त 2026 कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्श...

Also Read




 कोण्डागांव, 

असल बात News

18 अगस्त 2026

कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आम नागरिकों की समस्याएं एवं मांगें सुनीं। उन्होंने इस दौरान प्राप्त आवेदनों का संवेदनदशीलता के साथ जांच करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


जनदर्शन में ग्राम पंचायत चनियागांव के कृषकों ने ऑयल पॉम की खेती के लिए पौधे एवं नलकुप खनन हेतु अनुदान प्रदाय करने की मांग की। ग्राम पंचायत केरावाही के ग्रामीणों ने शासकीय प्राथमिक शाला में एक शिक्षक होने की जानकारी देते हुए एक और शिक्षक की मांग की। ग्राम पंचायत धनपुर के ग्रामीणों ने नेटवर्क नहीं होने से हो रही परेशानी को अवगत कराते हुए मोबाईल टॅावर स्थापित करने की मांग की। ग्राम पंचायत कुम्हारी के ग्रामीणों ने प्राथमिक शाला भवन के अतिजर्जर होने की जानकारी देते हुए नवीन भवन स्वीकृत करने की मांगा की। इसी तरह विभिन्न समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए, जिनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।