Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


जनदर्शन में पहुंचे आम नागरिकों की हो रही निःशुल्क स्वास्थ्य जांच

कोण्डागांव,  असल बात News 19 अगस्त 2026  कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के निर्देशानुसार जिला कार्यालय में प्रत्येक सप्ताह आयोजित होने वाल...

Also Read





कोण्डागांव, 

असल बात News

19 अगस्त 2026

 कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के निर्देशानुसार जिला कार्यालय में प्रत्येक सप्ताह आयोजित होने वाले जनदर्शन में अपनी समस्याओं एवं मांगों को लेकर पहुंचने वाले आम नागरिकों को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। जनदर्शन में आने वाले नागरिकों को उनकी समस्याओं के निराकरण के साथ स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिविर आयोजित किया जा रहा है।


जनदर्शन में पहुंचे नागरिकों ने स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाते हुए अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया। चिकित्सकीय दल द्वारा नागरिकों के ब्लड प्रेशर, शुगर लेवल सहित अन्य आवश्यक स्वास्थ्य जांच की गई। जांच के दौरान स्वास्थ्य संबंधी समस्या पाए जाने पर नागरिकों को चिकित्सकों द्वारा आवश्यक परामर्श दिया गया तथा स्वस्थ जीवनशैली, खान-पान और नियमित स्वास्थ्य जांच के संबंध में भी जानकारी दी गई।


जिला प्रशासन की इस पहल का उद्देश्य जनदर्शन में आने वाले आम नागरिकों को सहज, सुलभ एवं आवश्यकतानुसार निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना और नियमित स्वास्थ्य जांच के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। जनदर्शन के दौरान उपलब्ध कराई जा रही यह सुविधा नागरिकों के लिए उपयोगी साबित हो रही है।