Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


हत्या के प्रयास के मामले में आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त टंगिया पुलिस ने किया बरामद

कबीरधाम (छत्तीसगढ़) पुलिस अधीक्षक कबीरधाम श्री जितेंद्र कुमार यादव (आईपीएस) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हेमसागर सिदार व अतिर...

Also Read

कबीरधाम (छत्तीसगढ़)





पुलिस अधीक्षक कबीरधाम श्री जितेंद्र कुमार यादव (आईपीएस) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हेमसागर सिदार व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित पटेल के मार्गदर्शन तथा उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री आशीष शुक्ला के दिशा निर्देश पर थाना सिटी कोतवाली कवर्धा प्रभारी निरीक्षक श्री लालजी सिन्हा के नेतृत्व में थाना टीम के द्वारा हत्या के प्रयास के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त टंगिया बरामद किया गया है।


मामले में प्रार्थी द्वारा थाना कवर्धा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि दिनांक 18.08.2026 को ग्राम धुक्सा में खेत की मेड़ काटने की बात को लेकर आरोपी लालचन्द टंडन पिता तिरिथराम टंडन, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम धुक्सा, थाना कवर्धा, जिला कबीरधाम द्वारा विवाद करते हुए गाली-गलौज की गई तथा जान से मारने की नीयत से हाथ में रखे टंगिया से वार किया गया। घटना में आहत के सिर एवं चेहरे पर गंभीर चोट आई, जिसका उपचार कराया गया।


रिपोर्ट पर थाना कवर्धा में अपराध क्रमांक 325/2026, धारा 296, 115(2), 351(3) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान प्रार्थी, आहत एवं गवाहों के कथन तथा चिकित्सकीय रिपोर्ट के आधार पर प्रकरण में धारा 109 बीएनएस जोड़ी गई।


विवेचना के दौरान आरोपी के विरुद्ध अपराध घटित करना पाए जाने पर पुलिस टीम द्वारा दिनांक 27.08.2026 को ग्राम घुक्सा से आरोपी लालचन्द टंडन को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी के मेमोरेंडम कथन के आधार पर उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त टंगिया बरामद कर जब्त की गई।


आरोपी को गिरफ्तार किए जाने की सूचना उसके परिजनों को दी गई तथा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूर्ण कर आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। प्रकरण में विवेचना जारी है।


असल बात,न्यूज़