कावर्धा,असल बात कवर्धा, कबीरधाम जिले में भोरमदेव सरस मेला एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिला प्रशासन द्वा...
कावर्धा,असल बात
कवर्धा, कबीरधाम जिले में भोरमदेव सरस मेला एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिला प्रशासन द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में जिले के स्वछाग्रही द्वारा घर-घर दस्तक अभियान संचालित किया जा रहा है।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि स्वछाग्रही साथी ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर जाकर नागरिकों को गीला कचरा, सूखा कचरा, सेनेटरी कचरा एवं विशेष कचरे को अलग-अलग रखने, सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने तथा कचरा केवल निर्धारित स्थान पर ही डालने हेतु समझाइश दे रहे हैं। साथ ही भोरमदेव सरस मेले को स्वच्छ एवं प्लास्टिक मुक्त बनाने की अपील भी की जा रही है।
सीईओं श्री अग्रवाल ने कहा कि स्वच्छता को जन आंदोलन बनाने के लिए जनभागीदारी आवश्यक है। जिले के नागरिकों से अपेक्षा है कि वे स्वछाग्रहियों द्वारा दिए जा रहे सुझावों का पालन करें और अपने गांव एवं जिले को स्वच्छ रखने में सहयोग प्रदान करें।
असल बात,न्यूज़

"
"
" alt="" />
" alt="" />


