Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


80वां स्वतंत्रता दिवस: BJP प्रदेश कार्यालय में साय ने फहराया तिरंगा, कांग्रेस ने राजीव भवन में मनाया आजादी का जश्न**

  रायपुर . आजादी के 80 वर्ष पूरे होने के गौरवपूर्ण अवसर पर पूरे भारत में स्वतंत्रता दिवस का जश्न मना रहा है. छत्तीसगढ़ में भी सुबह से ही देश...

Also Read

 रायपुर. आजादी के 80 वर्ष पूरे होने के गौरवपूर्ण अवसर पर पूरे भारत में स्वतंत्रता दिवस का जश्न मना रहा है. छत्तीसगढ़ में भी सुबह से ही देशभक्ति का माहौल नजर आ रहा है. राजनीतिक दलों के प्रदेश मुख्यालयों में आज ध्वजारोहण किया गया, जहां भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से माहौल गूंज उठा. इस अवसर पर देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले महान स्वतंत्रता सेनानियों और राष्ट्रनायकों को श्रद्धापूर्वक याद कर उन्हें नमन किया गया.

 

भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने ध्वजारोहण किया. देश की आजादी में अभूतपूर्ण योदगान देने वाले राष्ट्रनायकों को याद किया गया. राष्ट्रगान के बाद भारत माता की जय के नारे लगाए गए. इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन मार्कंडेय, प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज सहित भाजपा प्रदेश पदाधिकारी, निगम, मंडल, आयोग के अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए.

 


राजीव भवन में PCC चीफ बैज ने किया ध्वजारोहण

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कांग्रेस प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में तिरंगा फहराया गया. इस अवसर पर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने ध्वजारोहण किया. इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी, नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे. ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान हुआ और सभी ने देश की एकता, अखंडता और समृद्धि का संकल्प लिया. इस अवसर पर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने देश की आजादी के लिए योगदान देने वाले सभी महापुरुषों को नमन किया. देश लगातार तरक्की करे और हर क्षेत्र में विकास हो, यही हमारी कामना है. पहली बार बस्तर के 90 से अधिक गांवों में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा फहराया गया, जो बेहद गर्व और खुशी की बात है. इन सभी गांवों के ग्रामीणों को बधाई और शुभकामनाएं दीं.