कोंडागांव, असल बात News 10 अगस्त 2026 मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि जिले में पुलिस अधीक्षक श्री पंकज चंद्रा (भा.पु.से.)...
कोंडागांव,
असल बात News
10 अगस्त 2026
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि जिले में पुलिस अधीक्षक श्री पंकज चंद्रा (भा.पु.से.) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कपिल चन्द्रा (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन में, उप पुलिस अधीक्षक महोदया(मुख्यालय) कोण्डागांव श्रीमती स्निग्धा सिंह (रा.पु.से.) के पर्यवेक्षण में एवं थाना प्रभारी श्री विकासचंद्र राय के नेतृत्व में दीगर राज्य उड़ीसा से अंग्रेजी शराब तस्करी को रोकने के उद्देश से धर पकड़ की कार्यवाही क्रम में आज दिनांक 08.08.2026 को जरिये मुखबिर से सूचना मिला था कि एक लाल काली स्कूटी क्रमांक सीजी 27 टी 2206 में दो लोग उड़ीसा उमरकोट की ओर से अंग्रेजी शराब काटून में अवैध रूप से परिवहन कर अमरावती बीजापुर की ओर जा रहे है कि सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों से अनुमति लेकर नाकाबंदी की कार्यवाही किया गया घटना स्थल एसएच 26 अनंतपुर से बीजापुर के मध्य जंगल के पास नाकाबंदी के दौरान मुखबिर के बताये स्कूटी क्रमांक सीजी 27 टी 2206 से उड़ीसा की ओर से अमरावती बीजापुर की ओर आते दिखे जिसे नाकाबंदी में लगे स्टाफ के द्वारा रूकवाकर नियमों का पालन करते हुए स्कुटी व संदेहियों का तलाशी लिया गया आरोपियों के कब्जे से अंग्रेजी शराब बीयर व पवा मिलाकर कुल 20 लीटर 700 ग्राम उड़ीसा का अंग्रेजी शराब ब्रिकी करने के उद्देश से छत्तीसगढ़ में लाते समय अवैध परिवहन करते मिले जिसे मौके पर विधिवत कार्यवाही कर परिवहन का साधन स्कुटी व अंग्रेजी शराब 20.700 लीटर को गवाहों के समक्ष जप्त कर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मंे लिया उपरोक्त आरोपियों को गिरफ्तार कर विधिवत् कार्यवाही की गई। कार्यवाही में सक्रीय रूप से निरीक्षक विकासचंद राय, सउनि. रामरतन मरकाम , प्र.आर. 236 भूपेन्द्र मरकाम, प्र.आर. 349 श्यामसिंह मरकाम, आर. 813 चेतन मरकाम, आर. 876 दीनदयाल सोनवानी, आर. 955 मनराज वट्टी का सराहनी योगदान रहा।


"
"
" alt="" />
" alt="" />


