Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


लंबित छात्रवृत्ति पाने हेतु 15 अगस्त तक सुधारे बैंक विवरण

कोण्डागांव, असल बात News  11 अगस्त 2026 आदिवासी विकास विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना अंतर्गत वर्ष 2021-22 से 2025-26 त...

Also Read





कोण्डागांव,

असल बात News

 11 अगस्त 2026

आदिवासी विकास विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना अंतर्गत वर्ष 2021-22 से 2025-26 तक की छात्रवृत्ति राशि का भुगतान कई पात्र विद्यार्थियों को बैंक संबंधी त्रुटियों के कारण लंबित है।


सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार बैंक खाता क्रमांक, आई.एफ.एस.सी. कोड अथवा बैंक का नाम गलत होने, बैंक खाता बंद होने तथा आधार सीडिंग नहीं होने के कारण छात्रवृत्ति राशि विद्यार्थियों के खातों में जमा नहीं हो सकी है।


इस संबंध में विभाग द्वारा संबंधित विद्यार्थियों, अध्ययनरत संस्थाओं के प्रमुखों एवं छात्रवृत्ति नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे 15 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन छात्रवृत्ति पोर्टल पर बैंक विवरण में आवश्यक संशोधन कर आधार सीडिंग सुनिश्चित करें।


विभाग ने विद्यार्थियों एवं संबंधित संस्थाओं से निर्धारित समय-सीमा के भीतर बैंक विवरण में आवश्यक सुधार कराने की अपील की है, ताकि लंबित छात्रवृत्ति राशि का भुगतान शीघ्र सुनिश्चित किया जा सके।