कोंडागांव, असल बात News 25 अगस्त 2026 कोण्डागांव पुलिस द्वारा जिले में जुआ-सट्टा जैसी अवैधानिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से लगात...
कोंडागांव,
असल बात News
25 अगस्त 2026
कोण्डागांव पुलिस द्वारा जिले में जुआ-सट्टा जैसी अवैधानिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना कोण्डागांव एवं साइबर सेल की संयुक्त पुलिस टीम ने ग्राम केंवटी के जंगल में रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे 07 आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
जिला कोण्डागांव में पुलिस अधीक्षक श्री पंकज चन्द्रा (भा.पु.से.) के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कपील चन्द्रा के मार्गदर्शन तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कोण्डागांव श्री रूपेश कुमार के नेतृत्व में जुआ खेलने एवं खिलाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई हेतु थाना कोण्डागांव एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम गठित की गई थी।
घटना का विवरण
दिनांक 21.08.2026 को पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम केंवटी के जंगल में कुछ व्यक्ति ताश के 52 पत्तों से रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और जुआ खेल रहे 07 व्यक्तियों को रंगे हाथ पकड़ा।
पुलिस द्वारा आरोपियों के कब्जे एवं मौके से ₹7,100 नगद, ताश के 52 पत्ते, 05 मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त 06 दोपहिया वाहन जब्त किए गए। जब्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत ₹2,01,100/- है।
आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 3 के तहत थाना कोण्डागांव में प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।
गिरफ्तार आरोपी
1. उत्तम पटेल, पिता घासीराम पटेल, उम्र 33 वर्ष, निवासी मरारपारा, कोण्डागांव।
2. विष्णु दास सोनी, पिता मंगलदास, उम्र 27 वर्ष, निवासी चिमड़ी, थाना बेनूर, जिला कोण्डागांव।
3. महेश मरकाम, पिता बलदेव मरकाम, उम्र 27 वर्ष, निवासी मालाकोट परचियापारा, थाना बेनूर, जिला कोण्डागांव।
4. मंगतराम कोर्राम, पिता गागरू, उम्र 26 वर्ष, निवासी बयानार, थाना बयानार, जिला कोण्डागांव।
5. अर्जुन बघेल, पिता धरम बघेल, उम्र 26 वर्ष, निवासी लोहापारा, थाना एवं जिला कोण्डागांव।
6. विकास ठाकुर, पिता टेवर ठाकुर, उम्र 36 वर्ष, निवासी मरारपारा, थाना एवं जिला कोण्डागांव।
7. कमलेश सोनी, पिता सियाराम सोनी, उम्र 28 वर्ष, निवासी आड़काछेपड़ा, कोण्डागांव।
जब्त सामग्री
- नगद राशि — ₹7,100/-
- ताश के 52 पत्ते — 01 सेट
- मोबाइल फोन — 05 नग
- दोपहिया वाहन — 06 नग
- कुल अनुमानित जब्ती — ₹2,01,100/-
उक्त संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी सौरभ उपाध्याय, सहायक उप निरीक्षक पिताम्बर कठार, प्रधान आरक्षक नरेन्द्र देहारी, साइबर शाखा से प्रधान आरक्षक अजय बघेल, प्रशांत जुर्री, आरक्षक संतोष कोड़ोपी, बिरजू सोरी एवं चन्दन सोरी का विशेष योगदान रहा।


"
"
" alt="" />
" alt="" />


