भिलाई,असल बात सी एम ए फाइनल में गुरकीरत सिंह भंगू ने ऑल इंडिया रैंक 04 एवं सी एम ए इंटर में नवनिधि कोर ने ऑल इंडिया रैंक 40 प्राप्त कर एक बा...
भिलाई,असल बात
सी एम ए फाइनल में गुरकीरत सिंह भंगू ने ऑल इंडिया रैंक 04 एवं सी एम ए इंटर में नवनिधि कोर ने ऑल इंडिया रैंक 40 प्राप्त कर एक बार फिर डॉ. संतोष राय इंस्टिट्यूट के छात्रों ने इतिहास रचा। CMA इंटर एवं फाइनल परीक्षा में संस्था के 95 से अधिक छात्र हुए उत्तीर्ण, 26 से अधिक बने कॉस्ट अकाउंटेंट।
CMA इंटर एवं फाइनल परीक्षा के परिणामों में संस्थान के 95 से अधिक विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। सबसे गौरवपूर्ण उपलब्धि यह रही कि संस्थान के 26 से अधिक विद्यार्थियों ने CMA फाइनल उत्तीर्ण कर कॉस्ट अकाउंटेंट (Cost Accountant) बनकर संस्था और शहर का नाम रोशन किया। यह उपलब्धि न केवल विद्यार्थियों की मेहनत का परिणाम है, बल्कि संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सशक्त मार्गदर्शन का भी प्रमाण है।
संस्थान ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय अनुभवी फैकल्टी, नियमित टेस्ट सीरीज और सुनियोजित मार्गदर्शन को दिया।
गौरतलब है कि यह संस्थान 196, जोनल मार्केट, सेक्टर-10, भिलाई में स्थित है और कॉमर्स शिक्षा के क्षेत्र में लगातार 30 वर्षों से उत्कृष्ट परिणाम दे रहा है।
संस्थान द्वारा अब CMA फाउंडेशन, इंटर एवं फाइनल की कक्षाओं में प्रवेश प्रारंभ कर दिया गया है। इच्छुक विद्यार्थी सीमित सीटों का लाभ उठाते हुए शीघ्र प्रवेश ले सकते हैं।
आगे चर्चा में संस्था के डायरेक्टर डॉ. संतोष राय ने बताया कि आने वाले वर्षों में भी संस्था इसी प्रकार सफलता के नए आयाम स्थापित करती रहेगी।
संस्था में प्रोफेशनल शिक्षकों की सशक्त टीम है, जिसमें स्वयं डॉ. संतोष राय (गिनीज बुक रिकॉर्ड होल्डर), डॉ. मित्तू (साइकोलॉजिस्ट), सी.ए. प्रवीण बाफना, सी.ए. चेतन ठक्कर, डॉ. पीयूष जोशी, सी एम ए अदिति गंगवानी, मिस अविनाश कौर, इंजीनियर अमित बाफना, डॉ. अमित श्रीवास्तव, सी.ए. विक्रांत रघुवंशी, सी.ए. पल्लवी अग्रवाल शामिल हैं।
संस्था में 11वीं, 12वीं, सीबीएसई, सीए, सीएमए, सीएस, सीयूईटी की कक्षाएँ भी ली जाती हैं। वर्णन, पर्सनालिटी डेवलपमेंट, ग्रुप डिस्कशन, पर्सनल इंटरव्यू, पब्लिक स्पीकिंग आदि की कक्षाओं के साथ-साथ छात्रों को पूर्ण रूप से तैयार करते हुए उनके सर्वांगीण विकास किया जाता है।
गुरकीरत सिंह भंगू
ऑल इंडिया रैंक 4
नवनिधि कोर
ऑल इंडिया रैंक 40

"
"
" alt="" />
" alt="" />


