कोंडागांव, असल बात News 05 अगस्त 2026 ग्रामीण क्षेत्रों में संवहनीय कृषि को प्रोत्साहित करने तथा महिलाओं की कृषि क्षेत्र में सहभागिता क...
कोंडागांव,
असल बात News
05 अगस्त 2026
ग्रामीण क्षेत्रों में संवहनीय कृषि को प्रोत्साहित करने तथा महिलाओं की कृषि क्षेत्र में सहभागिता को सशक्त बनाने के उद्देश्य से श्री अविनाश भोई, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कोण्डागांव के निर्देशानुसार 200 कृषि सखियों का तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम बुधवार से प्रारंभ हुआ। यह प्रशिक्षण कुल 5 बैचों में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें प्रत्येक बैच में लगभग 40 कृषि सखियां भाग लेंगी। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य कृषि सखियों को संवहनीय कृषि पद्धतियों, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण, जैविक एवं प्राकृतिक खेती, मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन, जल संरक्षण, समेकित कीट एवं रोग प्रबंधन, पोषण वाटिका, जलवायु अनुकूल कृषि तकनीकों तथा किसानों तक प्रभावी तकनीकी मार्गदर्शन पहुंचाने संबंधी व्यावहारिक एवं तकनीकी जानकारी प्रदान करना है। प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर द्वारा सैद्धांतिक एवं व्यवहारिक सत्र आयोजित किए जाएंगे। साथ ही सफल कृषि मॉडलों एवं नवाचारों से कृषि सखियों को अवगत कराया जाएगा, जिससे वे अपने-अपने ग्रामों में किसानों को वैज्ञानिक एवं पर्यावरण अनुकूल कृषि अपनाने के लिए प्रेरित कर सकें।
कृषि सखियां ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि विस्तार की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उनके माध्यम से आधुनिक एवं संवहनीय कृषि तकनीकों का लाभ अधिक से अधिक किसानों तक पहुंचेगा, जिससे उत्पादन लागत में कमी, प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण तथा महिला किसानों की आय में वृद्धि सुनिश्चि
त होगी।



"
"
" alt="" />
" alt="" />


