Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


फर्जी नियुक्ति पत्र देकर लाखों रुपये की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

रायपुर। असल बात news.   यहां थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र में प्राप्त शिकायत के आधार पर थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा एक ऐसे व्यक्ति के विरुद्...

Also Read

रायपुर।

असल बात news.  

यहां थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र में प्राप्त शिकायत के आधार पर थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा एक ऐसे व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई की गई, जिसने स्वयं को प्रभावशाली बताते हुए शासकीय विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर अभ्यर्थियों से लाखों रुपये की ठगी की। आरोपी द्वारा महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय में नियुक्ति कराने का विश्वास दिलाते हुए फर्जी चयन सूची एवं फर्जी नियुक्ति पत्र उपलब्ध कराया गया।

शिकायत प्राप्त होने पर थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर तकनीकी एवं दस्तावेजी साक्ष्यों के आधार पर विवेचना की। जांच में आरोपों की पुष्टि होने पर आरोपी इमरान कादरी को गिरफ्तार किया गया। आज आरोपी को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

प्रारंभिक जांच एवं पुलिस अभिलेखों से यह भी ज्ञात हुआ है कि आरोपी इमरान कादरी के विरुद्ध पूर्व से जुआ एवं विभिन्न प्रकार की ठगी से संबंधित कुल 08 आपराधिक प्रकरण थाना सिविल लाइन, तेलीबांधा, सिमगा सहित अन्य थाना क्षेत्रों में दर्ज हैं। आरोपी के आपराधिक इतिहास को दृष्टिगत रखते हुए उसके विरुद्ध पूर्व में भी विधिसम्मत वैधानिक कार्रवाई की जा चुकी है।

रायपुर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है है कि नौकरी दिलाने अथवा सरकारी भर्ती में चयन कराने के नाम पर किसी भी व्यक्ति के बहकावे में आकर धनराशि का भुगतान न करें। किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि अथवा ठगी की जानकारी तत्काल निकटतम पुलिस थाना अथवा पुलिस हेल्पलाइन को दें।

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने आर्थिक अपराधों एवं ठगी के मामलों में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध कठोर एवं प्रभावी वैधानिक कार्रवाई के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त किया है।

गिरफ्तार आरोपी का नाम 

मोहम्मद इमरान कादरी पिता मोहम्मद इकबाल कादरी उम्र 37 वर्ष निवासी पेंशनबाड़ा , थाना कोतवाली रायपुर 

वर्तमान पता परसतराई रोड धरसींवा रायपुर