कोंडागांव, असल बात News 15 जुलाई 2026 पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव श्री पकंज चन्द्रा (भा0पु0से0) के निर्देशन पर यातायात पुलिस कोण्डागांव द्वा...
कोंडागांव,
असल बात News
15 जुलाई 2026
पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव श्री पकंज चन्द्रा (भा0पु0से0) के निर्देशन पर यातायात पुलिस कोण्डागांव द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु बसो, भारी वाहनों एंव बिना नबंर वाहन के चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरुक किया जा रहा है।
01. पुलिस अधीक्षक श्री पकंज चन्द्रा के निर्देशन एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कपिल चन्द्रा व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कोण्डागांव श्री रुपेश कुमार के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस कोण्डागांव की टीम द्वारा जिले में बिना परमिट के वाहनों व बसों में क्षमता से अधिक सवारी बैठाने एंव बिना नबंर के वाहनों को चेक कर यातायात नियमों के उल्लंघन करने वाले वाहन चालको पर कड़ी कार्यवाही की गई।
02. इस अभियान के अंतर्गत सभी वाहन चालको को यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने समझाईश दिया गया।
03. यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 33 वाहन चालको पर कोण्डागांव पुलिस की सख्त कार्यवाही की गई।
04. 33 प्रकरण में 20300/-रूपये समन शुल्क वसुल किया गया।
05. यातायात पुलिस द्वारा यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।



"
"
" alt="" />
" alt="" />


